August 20, 2026
आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं..मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, कहा- 100 दिन गांव-गांव चलेगा संकल्प अभियान
पटना/लखनऊ: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान निषाद और कश्यप समाज को आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकार दिलाने की लड़ाई को और तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 से पहले निषाद-कश्यप समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण और दर्जा नहीं दिया गया, तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपने बच्चों के भविष्य और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
Read more