Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रामकिशोर वाल्मीकि हत्याकांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, रामकिशोर की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सूफिया बानो ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची थी। हत्या के बाद शव को लकड़ी के बाक्स में छिपाया गया और फिर ई-रिक्शा में लादकर नहर के नीचे ठिकाने लगाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।
पढ़ें :- युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारीपुलिस के अनुसार, रामकिशोर की पहली पत्नी कविता देवी ने 17 सितंबर को मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल से लेकर शव ठिकाने लगाने वाली जगह तक के रास्ते की पड़ताल की।
जांच में सामने आया कि सूफिया और रामकिशोर के बीच करीब चार साल से संबंध थे और दोनों ने लगभग दो साल पहले निकाह किया था। बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। पुलिस के मुताबिक, रामकिशोर अपनी पहली पत्नी से भी संपर्क में था और उसे खर्च देता था। इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।
![]()
पुलिस का आरोप है कि 14, 15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और उसके साथी इकबाल को घर बुलाया। दोनों ने सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खून के निशान मिटाने की कोशिश की गई। शव को लकड़ी के बाक्स में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान भी छिपाने का प्रयास किया गया।

इसके बाद 15, 16 सितंबर की रात शव को ई-रिक्शा लोडर में रखा गया। पुलिस के मुताबिक, सूफिया, मुन्ना, इकबाल और एक नाबालिग शव को कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया तक ले गए और वहां नहर के नीचे फेंक दिया।

हत्याकांड की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनी। पुलिस टीमों ने ई-रिक्शा के संभावित रूट को खंगाला और करीब 170 से 180 कैमरों की फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ई-रिक्शा तक पहुंची और फिर आरोपियों की पहचान हुई।
पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौतपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और ई-रिक्शा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद, मुन्ना उर्फ मुच्छड़ और सूफिया बानो के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।