September 21, 2026
भरोसे का सौदा : भारत में विदेशी ‘नेस्ले’ का भारतीय उपभोक्ताओं के साथ धोखा ! - प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com
डॉ. मयंक चतुर्वेदी
भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक ने देश के सबसे बड़े और बहुराष्ट्रीय ब्रांड्स में से एक, नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ शिशु पोषण उत्पादों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर तीन अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कानूनी कार्रवाई देश के उन मासूम नवजातों की सेहत से जुड़ी है, जो खुद बोलकर अपनी तकलीफ बयां नहीं कर सकते। वस्तुत: यह उस लंबी फेहरिस्त की एक और कड़ी है, जो समय-समय पर यह सोचने को मजबूर करती है कि क्या भारत जैसे विशाल विकासशील देश को बहुराष्ट्रीय कंपनियां सिर्फ एक बड़ा ‘मुनाफा कमाने का बाजार’ मानती हैं? 1912 से शुरू हुई ये कंपनी 114 साल से अधिक लंबी यात्रा में आज ₹23,194.95 करोड़ से अधिक का वार्षिक टर्नओवर पर जा पहुंची है।
Read more