Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST सार Upcoming Smartphones: अगस्त के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की एंट्री होगी, जबकि POCO और Realme भी नए 5G फोन ला सकते हैं। जानें इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में पूरी जानकारी। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अगस्त का यह सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाला है। भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की लॉन्चिंग तय है, जबकि POCO M8x 5G और Realme P4s 5G भी इस सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और दमदार 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इन फोन्स के बारे में करीब से जानते हैं।
Read more