August 21, 2026

10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, गोरिल्ला Victus 2 की मजबूत डिस्प्ले के साथ POCO का नया Power फोन मचाएगा तहलका

Aug 21, 2026 02:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

POCO X8 Power जल्द लॉन्च हो सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 5 चिप मिल सकती है।

POCO X8 Power

POCO का नया Power फोन मचाएगा तहलका, 10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग (Representative Image)

POCO एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो 10000mAh की जंबो बैटरी के साथ आने वाला है। कंपनी की X8 सीरीज में एक नया POCO X8 Power मॉडल आने की खबर सामने आई है। टिपस्टर Sanju Choudhary ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसके साथ फोन में 100W फास्ट चार्जिंग मिलने का दावा किया गया है। फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की बात भी कही गई है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि अभी यह फोन सिर्फ लीक और अफवाहों तक सीमित है। POCO ने X8 Power की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

10000mAh बैटरी से लैस होगा POCO X8 Power

POCO X8 Power में मिलेगी धांसू बैटरी

POCO X8 Power में सामने आई जानकारी में सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 10000mAh बैटरी की हो रही है। इतनी बड़ी बैटरी का सीधा फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या मोबाइल हॉटस्पॉट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी मिलने का दावा किया गया है। यानी बैटरी बड़ी होने के बावजूद चार्जिंग को बहुत ज्यादा धीमा नहीं रखा जाएगा।

6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले

लीक के अनुसार POCO X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन पर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है। फोन में 3840Hz PWM डिमिंग का भी दावा किया गया है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 के साथ मजबूत मिलने की बात कही गई है।

Snapdragon 6 Gen 5 से मिलेगा पावर

परफॉर्मेंस के लिए POCO X8 Power में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 Mobile Platform दिया जा सकता है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज भी दी जा सकती है।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी

कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X8 Power में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है।

पानी और धूल से सुरक्षा और 6 साल का सपोर्ट

POCO X8 Power को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। इसका मतलब फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। POCO X8 Power को लेकर सामने आई जानकारी में फोन को चार OS अपग्रेड और छह साल के सॉफ्टवेर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा भी किया गया है।