August 7, 2026

8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Published: Friday, August 7, 2026, 18:30 [IST] Kamika Ekadashi 2026: सावन मास में आने वाली कामिका एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है और चातुर्मास के दौरान पड़ने वाली पहली एकादशी भी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने तथा व्रत रखने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में हुए पापों का क्षय होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में, आइए जानते हैं कामिका एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में - Read more

August 7, 2026

तीज की किटी पार्टी होगी सुपरहिट, शामिल कर लीजिए ये 8 मजेदार गेम्स

Aug 07, 2026 06:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान Hariyali Teej Kitty Party Games: हरियाली तीज की किटी पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन 8 मजेदार गेम्स को जरूर शामिल करें। इन गेम्स से हंसी, मस्ती और जश्न का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।तीज के आसपास किटी पार्टी है तो इन गेम्स से मजेदार ट्विस्ट लेकर आ सकती हैं। Read more

August 4, 2026

समंदर के किनारे बसा है विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का ड्रीम होम, 180° अरब सागर का नजारा मोह लेगा दिल

celebrities Stylish home:सेलिब्रिटीज के घर का नजारा हो या फिर इंटीरियर हमेशा से ही खास होते है। ऐसे ही यदि बाॅलीवुडअभिनेता विक्रांत मैसी के बारे में बात की जाए उन्होंने अरब सागर के किनारे अपना आशियाना बना रखा है। जहां वह अपनी और बेटे के साथ सुकून और खुबसूरती का आनंद उठा रहे है। इस धर की खासियत यह है कि 180 डिग्री तक फैला अरब सागर का मनोरम दृश्य जो घर को किसी लग्जरी बीच हाउस जैसा एहसास देता है। साथ ही शहर की भागदौड़ से दूर यह घर आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मेल है। 12 फेल की जबरदस्त सफलता के बाद अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर के साथ मुंबई में समुद्र किनारे बसे इस खूबसूरत घर में रहते हैं।  Read more

August 3, 2026

हिंदुत्व पर कंगना रनौत की ललकार... (Kangana Ranaut's challenge regarding Hindutva)

इन दिनों अपनी खरी खरी पर सच्ची बातों को लेकर कंगना रनौत बेहद सुर्ख़ियों में हैं. आए दिन समाज में हो रही उथल-पुथल को लेकर अपनी बेबाक़ राय रख रही हैं. और जब से उन्होंने तिलचट्टों के आंदोलन को लेकर अपनी बुलंद आवाज़ लगाई है तब से वे न जाने कितने विद्रोहियों के निशाने पर हैं. Read more

August 3, 2026

भूल चूक-गृहलक्ष्मी की लघु कहानी

Short Story in Hindi: बीएड किए हुए 10 वर्ष हो गए थे पर शिक्षक बनना शायद! सुधा की किस्मत में नहीं था। सारी भर्तियां ठप पड़ी थी। पर पढ़ाई अभी जारी थी , इस उम्मीद में कि कभी न कभी तो नौकरी लग ही जाएगी……. सुबह के समाचार पत्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा के विषय में विज्ञापन देख सुधा खुशी से नाचने लगी पापा देखिए लगता है… इस बार मेरी किस्मत रुख बदलेगी 72000 लोगों का इस बार शिक्षक भर्ती में चयन होना था इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं शायद मेरा नंबर लग जाए। जल्दी से शिक्षक पात्रता परीक्षा का फार्म भर के सुधा जोरों शोरों से तैयारी में जुट गई दिन-रात एक करके सारे विष्णु का फिर से गहन अध्ययन किया वैकल्पिक प्रश्न एक दिन में दो- दो सौ हल करती है । उसकी लगन को देखकर पिताजी ने भी विश्वास कर लिया इस बार सुधा का चयन हो जाएगा, 35 की होने चली है, नौकरी की जिद में शादी भी नहीं की… घर पर परीक्षा का कॉल लेटर आ गया आगामी रविवार को परीक्षा होने की सारे एतिहाद इंस्ट्रक्शन प्रवेश पत्र में दिए थे। पिताजी ने सुधा को फिर भी हिदायत देते हुए कहा देखो कहीं चूक मत करना .. अरे पिताजी आप परेशान मत होइए मैं कोई चूक होने ही नहीं दूंगी। परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थी पत्र सामने आया और प्रश्न पत्र भी प्रश्न पत्र देखकर सुधा की आंखें चमक गई 70 परसेंट तक तो आ ही जाएंगे। मेरी नौकरी तो पक्की है। अभ्यर्थी पत्र को नजरअंदाज करते अपने प्रश्नों को जल्दी-जल्दी हल करने लगी। तभी कक्ष में, निरीक्षक दल का प्रवेश हुआ और उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से भरा हुआ अभ्यर्थी पत्र मांगा सुधा ने जब पलट कर देखा तो उसने अपना अभ्यर्थी पत्र तो भरा ही नहीं था जल्दी-जल्दी उसमें दी हुई सारी जानकारियां भरने लगी नाम, शिक्षा, जन्मतिथि ,भाषा चयन, विषय इत्यादि की जानकारी उसमें भरनी जरूरी थी। निरीक्षक अब सुधा के पास पहुंच चुके थे जल्दी-जल्दी सुधा ने अपना पत्र भर के निरीक्षक को दे दिया। परीक्षा खत्म हुई सभी अभ्यर्थी अपने अपने घर चले आए 2 दिन के बाद परीक्षा की उत्तर कुंजी इंटरनेट पर आ गई। सुधा ने जब अपने उत्तरों का मिलान किया उसमें वह उत्तीर्ण हो गई थी। एक पखवाड़े के बाद उसका परिणाम भी आ गया। उसमें एक सुधा का नाम नहीं था, सुधा बहुत परेशान हुई सारे उत्तर तो सही है, बार-बार परिणामों को चेक करती तो उसमें अपूर्व परिणाम लिखकर आता दौड़ भाग करके जब कागजी कार्रवाई से पता चला कि उसमें भाषा चयन करने में चूक हुई। इसलिए उसका परिणाम अवैध घोषित कर दिया गया। सुधा को अपनी इस भूल पर बहुत पछतावा हुआ क्योंकि यह वर्ष उसके लिए आखरी था अब उसके नौकरी पाने की उम्र भी खत्म हो गई। जीवन मे हम अपनी आखरी उम्मीद तक लड़ते हैं पर एक छोटी सी चूक सारे मेहनत पर पानी फेर सकती है। सुधा को सबक मिल गया.. उपरोक्त रचना स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित है जिसे मैं नूतन कहानियां पत्रिका में प्रकाशन की अनुमति प्रदान करती हूं… Read more

August 2, 2026

बैग चार्म्स का ट्रेंड क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर? जानिए इसे स्टाइल करने के आसान तरीके

Bag Charms Trend: आज फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। अब छोटे-छोटे एक्सेसरीज़ भी पूरे लुक को खास बना देते हैं। इन्हीं में से एक है बैग चार्म्स। ये छोटे सजावटी चार्म्स बैग के हैंडल या ज़िप पर लगाए जाते हैं और साधारण बैग को भी स्टाइलिश बना देते हैं। यही वजह है कि इन दिनों कॉलेज से लेकर ऑफिस और सोशल मीडिया तक बैग चार्म्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। Read more

August 2, 2026

Happy Friendship Day Wishes: दोस्तों को भेजें इमोशनल कर देने वाले विशेज, यहां पढ़ें 30 बेस्ट शायरियां

Happy Friendship day wishes in hindi: फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों को मैसेज भेजकर विश करना है या फिर सोशल मीडिया पर प्यारा सा स्टेटस लगाना है, इन 2 लाइनों वाली हार्टटचिंग शायरी लिख दी तो सारे दोस्त हो जाएंगे इमोशनल। यहां पढ़ें बेस्ट 30 शायरी।दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी है और ये दोस्त ही हैे जो लाइफ के अच्छे-बुरे हर मौके पर साथ निभाते हैं। 2 अगस्त यानि आज के दिन फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। और, अगर आपने अभी तक दोस्ती पर लिखी बेहतरीन शायरी का स्टेटस नहीं लगाया या दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश नहीं किया तो यहां से चुनें बेस्ट हार्ट टचिंग लाइंस, जिसे पढ़कर कभी ना सीरियस होने वाला दोस्त भी इमोशनल हो जाएगा। यहां पढ़ें बेस्ट 30 फ्रेंड्स के लिए लिखीं दिल छू लेने वाली शायरियां। Read more

August 1, 2026

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के रिश्तों में विश्वास और मजबूती आएगी, पढ़ें आज का राशिफल

मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना और जरूरत के समय उनकी मदद करना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफी प्रबल होती है, जिसके चलते ये कई बार सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और कोमल हृदय इन्हें खास बनाते हैं। आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्यों और सेवा भाव की ओर इनका झुकाव अधिक रहता है। पीले अनाज, केले या जरूरतमंदों को भोजन कराना इनके लिए शुभ और पुण्यदायक माना जाता है। आज का राशिफल Read more