September 10, 2026

Hartalika Teej 2026: साड़ी के साथ पहनें ये 7 ज्वेलरी, तीज पर सबसे अलग दिखेगा लुक

Hartalika Teej 2026: हरतालिक तीज के खास मौके पर अगर आप भी सबसे अलग और सबसे खास दिखना चाहती हैं, तो लेटेस्ट ट्रेंड एक बार जरूर देख लें। ये 7 ज्वेलरी अगर आप साड़ी के साथ पहनेंगी तो वाकई हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा और अगली बार कॉपी भी।

1/8

हरतालिक तीज पर पहनें ये ट्रेंडी ज्वैलरी

हरतालिका तीज वाले दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर के सजती-संवरती हैं। अब तीज में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में कपड़े और ज्वैलरी की तैयारियां करने का सही समय है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी पहनती हैं, लेकिन साथ में कौन सी ज्वैलरी पहनें ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। अगर आपकी पहली तीज है या हर बार की तरह आप स्पेशल लुक चाहती हैं, तो हरतालिका तीज वाले दिन ये ज्वैलरी जरूर पहनें। आजकल क्या ट्रेंड में हैं, आइए डिटेल में जानते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

गोल्ड बैंगल्स के साथ हरी चूड़ियों का सेट

हरतालिका तीज वाले दिन हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इन्हें आप हेवी स्टेटमेंट गोल्ड बैंगल्स के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। सिंपल कांच की चूड़ियां काफी सुंदर लगती हैं और आजकल स्टोन वर्क वाली चूड़ियां भी ट्रेंड में बनी हुई हैं। आपको बस अच्छे बैंगल्स खरीदने पर ध्यान देना है।

3/8

स्टेटमेंट नेकलेस से बनाएं लुक को खास

गले में एक सुंदर सा स्टेटमेंट नेकलेस आपके पूरे लुक को चेंज कर सकता है। कुंदन, पोलकी या टेम्पल ज्वैलरी में नेकलेस काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। इस तरह का नेकलेस साड़ी के साथ रॉयल लगता है। साथ में बस आप एक छोटा सा मंगलसूत्र डाल सकती हैं, बाकी ज्यादा लेयरिंग करने से बचें। वरना लुक ओवर भी लग सकता है।

4/8

ओवरसाइज्ड झुमकों का है चलन

आजकल दोबारा से ओवरसाइज्ड झुमकों का चलन वापस आ गया है। अगर आप साड़ी के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं बड़े साइज के झुमके ट्राई कर सकती हैं। साथ में इयरचेन वाला डिजाइन भी खूबसूरत लगेगा। खासकर अगर आप बन बना रही हैं या बाल खुले रख रही हैं तो। हालांकि अगर ओवरसाइज्ड झुमके पहन रही हैं तो नेकलेस अवॉइड कर सकती हैं।

5/8

नथ से आएगा सुहागिन लुक

तीज लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल रखना चाहती हैं तो नाक में एक छोटी सी नथ जरूर पहनें। आप अपनी गोल्ड की नथ पहन सकती हैं या मार्केट से आर्टिफिशियल स्टोन वाली सुंदर नथ भी खरीद सकती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ नथ पहनकर आपका लुक बड़ा ही सुंदर लगेगा।

6/8

बिछिया से जुड़ी चेन वाली पायल

सिंपल पायल लेने की जगह आप तीज पर ये बिछिया से जुड़ी चेन वाली पायल पहन सकती हैं। ऐसे खास मौकों पर ये बहुत ही सुंदर लुक देती है। खासकर ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टोन में पायल आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसा एक पेयर आप अपने लिए ले सकती हैं।

7/8

बालों को सिंपल ना रखें

साड़ी के साथ सिर्फ ज्वैलरी ना पहनें, बल्कि अपने बालों को भी सजाएं। आप फूलों का गजरा लगाकर ब्रेड या बन बना सकती हैं। आजकल तो खुले बालों में गजरा लगाने का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। तीज वाले दिन साड़ी या लहंगे के साथ आप कुछ इस तरह का हेयरस्टाइल रख सकती हैं।

8/8

मिनिमल हाथफूल से मिलेगा रॉयल लुक

तीज पर अपने लुक को स्टैंड आउट रखने के लिए आप मिनिमल हाथफूल भी पहन सकती हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में बने हुए हैं और देखने में भी बेहद सुंदर लगते हैं। मिनिमल में ही आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे, जिनमें चांद, फ्लोरल और घुंघरू डिजाइन काफी पॉपुलर हैं।

Hartalika Teej Fashion Tips

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलHartalika Teej 2026: साड़ी के साथ पहनें ये 7 ज्वेलरी, तीज पर सबसे अलग दिखेगा लुक