August 2, 2026
पेरू में नाज़का लाइन्स के ऊपर टूरिस्ट प्लेन क्रैश...13 लोगों की मौत, सैर पलभर में मातम में बदली
नाज़का लाइन्स के रहस्यों को देखने उड़े 13 पर्यटकों का खौफनाक अंत! रेगिस्तान के आसमान में अचानक ऐसा क्या हुआ कि सेसना विमान सीधे मौत के जाल में जा गिरा? जानिए इस पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश का पूरा सच।Peru Plane Crash: पेरू के ऐतिहासिक और रहस्यमयी रेगिस्तान के ऊपर शनिवार को एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दुनिया भर में मशहूर 'नाज़का लाइन्स' (Nazca Lines) का दीदार करने निकले 11 विदेशी पर्यटकों और 2 क्रू मेंबर्स समेत कुल 13 लोगों की एक भीषण विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। नाज़का की म्युनिसिपल सरकार ने आधिकारिक फेसबुक बयान जारी कर इस रूह कंपा देने वाली दुर्घटना की पुष्टि की है। सैकड़ों साल पुराने इन विशाल जियो-ग्लिफ़्स (आकृतियों) को देखने का रोमांच पल भर में चीख-पुकार और मातम में बदल गया।
Read more