August 2, 2026

'मुझे बुली कर रहे हैं'- ऋतिक के कमेंट को देख खौल उठा Kangana Ranaut का खून, Saba Azad को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 08:07 AM IST

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कंगना ने सोशल मीडिया पर ऋतिक के रिएक्शन का जवाब दिया है।

Image

कंगना रनौत की पोस्ट हुई वायरल (Image Source: AI/ Kangana Ranaut Instagram)

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ी बातें तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में ऋतिक ने एक वायरल पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कंगना ने भी बिना देर किए जवाब दिया। उनके नए पोस्ट ने एक बार फिर पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

जानें क्या था विवाद?

कंटेंट क्रिएटर फ्रेडी बर्डी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, 'दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।' सुपर 30 एक्टर ने उस पर कमेंट किया। उनका ये कमेंट कंगना रनौत को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने मांग की कि ऋतिक उन लोगों के खिलाफ उनका साथ दें जो उनके नाम का इस्तेमाल करके उन्हें बुली कर रहे हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने ऋतिक के कमेंट पर रिएक्ट किया। कंगना ने लिखा, 'ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपनी परफेक्ट मैच सबा आजाद मिल गई हैं और आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हो, इसलिए आपको किसी महिला को ऐसे चिढ़ाना शोभा नहीं देता। बल्कि आपको उन सबकी निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी मत डालो और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा मत करो। उम्मीद है बेहतर समझ आएगी और आप बेवजह के कमेंट करना बंद कर दोगे।'

ऋतिक रोशन ने लिखी थी ये बात

ऋतिक का फ्रेडी की पोस्ट पर कमेंट था, “मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए ‘A’ का साथ देना क्योंकि अब ‘B’ पसंद नहीं आया, ये उस बड़े सिस्टम की समस्या का छोटा सा हिस्सा है जो हमारे समाज में फैली हुई है। मैं इंतजार करूंगा जब इसका सही कॉन्टेक्स्ट आएगा और वो तथ्यों पर आधारित होगा। वही सही होगा। लेकिन फिर भी, अब किसको फर्क पड़ता है ना?'

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article