September 1, 2026

Health Tips After 40: 40 की उम्र के बाद सुबह की ये 3 आदतें अपनाएं, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट - Haribhoomi

Health Tips After 40: 40 की उम्र के बाद शरीर को फिट रखने के लिए दिन की शुरुआत सही तरीके से करना काफी मददगार हो सकता है। सुबह का प्रोटीन वाला नाश्ता और एक्सरसाइज रोज की दिनचर्या को बेहतर बना सकती हैं। Read more

September 1, 2026

SCO Summit 2026 Live : एक मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग, बिश्केक में बड़ी कूटनीतिक हलचल

SCO Summit 2026 Live: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को लेकर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। मंगलवार को सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के प्रमुख नेता एक मंच पर नजर आए। सम्मेलन की मेजबानी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सद्यर जापारोव कर रहे हैं।  Read more

September 1, 2026

5G Tower की Capacity कैसे बढ़ाती हैं कंपनियां? जानिए Extra Spectrum से लेकर Small Cells तक का पूरा खेल

भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है और इसके साथ ही मोबाइल डेटा की खपत भी लगातार बढ़ रही है. वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल और बड़ी फाइल डाउनलोड जैसी सेवाओं के कारण मोबाइल टावरों पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सिर्फ नए इलाकों में 5G शुरू करना ही काफी नहीं है, बल्कि मौजूदा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना भी जरूरी हो जाता है. Read more

September 1, 2026

ITC Share में 4% से ज्यादा की तूफानी तेजी, जानिए Nifty 50 के टॉप गेनर बनने की क्या है बड़ी वजह?

ITC Share Price Today: शेयर बाजार में मंगलवार को ITC के शेयरों में 4% से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी की IT यूनिट ने Happiest Minds में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।ITC Share Price: शेयर बाजार में आज, 1 सितंबर को FMCG और होटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC Ltd के शेयरों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 4% से ज्यादा चढ़कर Nifty 50 के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि पिछले कुछ समय से दबाव में चल रहे इस स्टॉक में अचानक इतनी जोरदार खरीदारी क्यों आई, तो इसकी वजह IT सेक्टर से जुड़ी एक बहुत बड़ी बिजनेस डील है। आइए जानते हैं क्या है ये डील और शेयर का हाल... Read more

September 1, 2026

CM सम्राट ने केंद्र से मांगे 11000 करोड़ रुपए: कोसी हाई डैम-वाटर प्रोजेक्ट्स पूरा करने की कही बात; मोतिहारी में बापू महोत्सव की करेंगे शुरुआत - Motihari (East Champaran) News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मोतिहारी के गांधी मैदान और बापू सभागार में मोतिहारी महोत्सव एवं कृषि, पशुपालन और मत्स्य उद्यमी उन्नति मेले की शुरुआत करेंगे। CM और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। Read more

September 1, 2026

रेडियो पर सुबह-सुबह गूंजता था Alka Yagnik का पुराना गाना, 90s में आया था माधुरी दीक्षित का कल्ट सॉन्ग - alka yagnik tu shayar hai main teri shayari song used to play on radio in 90s morning time

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए सिंगर अल्का याग्निक ने एक ऐसा गीत गाया था, जो 90 के दौर में रेडियो पर सुबह-सुबह सुनाई देता था। माधुरी का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) Read more

September 1, 2026

National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व

Published: Tuesday, September 1, 2026, 10:30 [IST] National Nutrition Week 2026: हम रोज जो खाना खाते हैं, उससे शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ विटामिन, खनिज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा मिलती है। इन सभी की शरीर में अपनी-अपनी भूमिका होती है। किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए रोज के खाने में अलग-अलग तरह की चीजों को शामिल करना जरूरी माना जाता है। लेकिन आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों का खानपान भी काफी बदल गया है। कई लोग समय की कमी के कारण भोजन पर ध्यान नहीं दे पाते, तो कुछ लोगों की खाने की आदतें ठीक नहीं होतीं। ऐसे में शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। Read more

September 1, 2026

दूध ₹100 पार, CNG-PNG के बढ़े दाम, टैक्सी की सवारी महंगी... 1 सितंबर को मुंबईकरों को लगे महंगाई के 3 झटके

Mumbai News: 1 सितंबर का दिन मुंबईवालों के लिए बहुत भारी पड़ा. एक ही दिन में मुंबईवासियों को 3 झटके लगे हैं. तलेबे का दूध 100 रूपये पार हो गया. वहीं सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई. इसके अलावा ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ गया. Read more

September 1, 2026

Sonia Gandhi की किताब पर क्यों मचा बवाल? Penguin ने बताया क्या हुआ था अंदरखाने

सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग' पर विवाद। पब्लिशर पेंगुइन ने सरकारी दबाव के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वकीलों के सुझावों को सोनिया गांधी ने मानने से इनकार कर दिया था।नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर चल रहे विवाद में पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन ने एक बार फिर अपनी सफाई दी है। पेंगुइन हाउस ने साफ कहा है कि उनकी किताब 'बिलोंगिंग' (Belonging) से किसी भी हिस्से को हटाने के लिए कोई बाहरी दबाव नहीं था। पब्लिशर का कहना है कि कंपनी के वकीलों ने सोनिया गांधी के सहयोगियों के साथ कई दौर की बातचीत की थी। लेकिन आखिर में सोनिया गांधी ने वकीलों के सुझावों को मानने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक, वकीलों ने गलवान संघर्ष, मोदी सरकार के कुछ कामकाज, RSS और भारत में दंगों और अल्पसंख्यकों की स्थिति से जुड़े हिस्सों पर आपत्ति जताई थी और बदलाव के सुझाव दिए थे। Read more

September 1, 2026

Indore Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बिगबास्केट समेत 3 के लाइसेंस सस्पेंड; जांच में मिलीं गंभीर खामियां - Haribhoomi

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिगबास्केट, Social और Heydeli Pizza के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। जांच में कॉकरोच, जंग लगे बर्तन, जला हुआ तेल, वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखना, खराब सफाई और जरूरी दस्तावेजों की कमी जैसी खामियां मिलीं। Read more