September 29, 2026

Bollywood का बदलता स्टारडम: पहले सुपरस्टार के पोस्टर बिकते थे, अब Instagram Followers क्यों मायने रखते हैं?

Published: Tuesday, September 29, 2026, 17:31 [IST] Bollywood Stardom: बॉलीवुड में 'स्टार' होना कभी सिर्फ एक नाम नहीं था, ये एक ऐसा जुनून था जिसे सिनेमा हॉल के बाहर लगी लंबी कतारों, दुकानों पर बिकने वाले पोस्टरों, फिल्मी मैगजीन के कवर और फैन क्लबों की दीवानगी से मापा जाता था। किसी एक्टर की फिल्म देखने के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो जाए, उसके पोस्टर घर की दीवारों पर लगने लगें और उसके नाम पर चिट्ठियों के ढेर पहुंचने लगें, तो समझा जाता था कि वह 'स्टार' बन चुका है लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। Read more

September 29, 2026

नागौर में महिला बैंक मैनेजर की सूझबूझ से टली ATM लूट, वीडियो में देंखे शटर गिराकर दो बदमाशों को किया बंद

नागौर जिले में एटीएम लूट की कोशिश को एक महिला बैंक मैनेजर की सूझबूझ और तत्परता से नाकाम कर दिया गया। मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो बदमाश गैस कटर और अन्य औजारों के साथ यूको बैंक के एटीएम बूथ में घुसे थे। इसी दौरान ई-सर्विलांस सिस्टम से बैंक को इसकी जानकारी मिल गई। सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और एटीएम बूथ का शटर गिराकर दोनों आरोपियों को अंदर ही बंद कर दिया। घटना नागौर रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम की है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय एटीएम में 16 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मौजूद थी। दोनों आरोपी गैस कटर समेत कई औजार लेकर एटीएम को काटकर उसमें रखी रकम लूटने की तैयारी में थे। Read more

September 29, 2026

Lava Shark 2 Pro 5G Launch: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट फोन, जानें कीमत और फीचर्स

भारतीय कंपनी Lava ने नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च किया है. इसकी कीमत 16,699 रुपये रखी गई है और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं. Read more

September 29, 2026

'हार्ट अटैक से भी 10 गुना खतरनाक' क्या है कार्डियोजेनिक शॉक, जिसमें संभलने का मौका तक नहीं मिलता

एक सामान्य हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले में आमतौर पर मरीज को अस्पताल पहुंचने और इलाज शुरू करने के लिए कुछ समय या 'गोल्डन ऑवर' मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल से जुड़ी एक ऐसी चिकित्सीय आपात स्थिति (Medical Emergency) भी है, जो इंसान को संभलने या सोचने का मौका तक नहीं देती? जी हां, यह एक ऐसा घातक मेडिकल संकट है, जिसमें हमारा दिल शरीर की बुनियादी और तात्कालिक जरूरतों के हिसाब से खून (Blood) पंप करना अचानक से बिल्कुल बंद कर देता है। चिकित्सा जगत में इसे 'कार्डियोजेनिक शॉक' (Cardiogenic Shock) के नाम से जाना जाता है, जो कई मामलों में सामान्य हार्ट अटैक की तुलना में भी कहीं अधिक खतरनाक और जानलेवा साबित होता है। Read more

September 29, 2026

Blood Group और Diabetes: A, B, AB या O में किसे ज्यादा जोखिम? रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी – Sanjeevni Today

क्या आपका ब्लड ग्रुप डायबिटीज के खतरे से जुड़ा हो सकता है? A, B, AB और O जैसे ABO ब्लड ग्रुप को लेकर हुई कुछ वैज्ञानिक रिसर्च में इनके और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम के बीच संभावित संबंध पाया गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि किसी खास ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को डायबिटीज होना तय है। डायबिटीज का जोखिम उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि, खान-पान, पारिवारिक इतिहास और कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। Read more

September 29, 2026

आज का धान मंडी रेट (29 सितंबर 2026)

29 सितंबर 2026, नई दिल्ली: आज का धान मंडी रेट (29 सितंबर 2026) – नीचे दी गई तालिका में पूरे भारत में धान की मंडी दरें हैं। इसमें धान की न्यूनतम, अधिकतम और मोडल दर का उल्लेख है I Read more

September 29, 2026

टेस्ट गया, टेंशन गई... 37 की उम्र में फिर क्यों खौफनाक हुआ विराट का बल्ला? 100 शतक तो बस बहाना है!

विराट कोहली अब सिर्फ शतक नहीं बना रहे, बल्कि खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन, 9 छक्के और 50 गेंद बाकी रहते भारत को जीत दिलाने वाली पारी को सिर्फ उनके 55वें वनडे शतक के आंकड़े में समेटना नाइंसाफी होगी. यह पारी उस विराट की वापसी का संकेत है, जो मौका मिलते ही गेंदबाजों पर टूट पड़ता था और बड़े शॉट खेलने से कभी नहीं घबराता था. Read more

September 29, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - Up18 News

आगरा: अग्रवंश समाज के संस्थापक और सच्चे समाजवाद के महान प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी ने अपने समय में सभी अग्रवंशियों को अपनेपन और भाईचारे की अटूट डोर से पिरोकर एक सूत्र में बांधने तथा उन्हें पूरी तरह स्वावलंबी बनाने के लिए ‘एक रुपया और एक ईंट’ का ऐतिहासिक नारा दिया था। आज उन्हीं महान आदर्शों से गहरी प्रेरणा लेते हुए उनकी पावन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवंश एकता समिति के बैनर तले बल्केश्वर क्षेत्र के प्रतिष्ठित अग्रवाल पार्षदों और सेवाभावी अग्रवंशियों द्वारा ताजनगरी में एक बेहद अनोखी और सराहनीय पहल की जा रही है। Read more

September 29, 2026

क्या रोज अश्वगंधा खाना सही है? जानें इम्यूनिटी, लिवर और किडनी से जुड़े जरूरी डॉक्टरी फैक्ट्स

अगर आप भी अश्वगंधा का इस्तेमाल करते हैं या लंबे समय तक इसे लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी एक नई स्टडी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। Frontiers in Medicine में प्रकाशित एक क्लिनिकल ट्रायल में शोधकर्ताओं ने 24 हफ्तों तक मानकीकृत अश्वगंधा रूट एक्सट्रैक्ट लेने वाले स्वस्थ वयस्कों की सुरक्षा और सहनशीलता का अध्ययन किया। स्टडी में लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली से जुड़े टेस्ट भी नियमित रूप से किए गए।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अश्वगंधा हर व्यक्ति के लिए लंबे समय तक पूरी तरह सुरक्षित साबित हो गया है। यह अध्ययन खास तौर पर स्वस्थ, वैक्सीनेटेड वयस्कों में एक निश्चित मात्रा और नियंत्रित परिस्थितियों में किया गया था। Read more