LIC Housing Finance से जुड़े कर्ज विवाद में चार कंपनियों ने सेटलमेंट प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 100% मूलधन और 10% ब्याज चुकाने की पेशकश की गई है।LIC Housing Finance Loan Case: डॉ. सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) के कर्ज विवाद में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से कर्ज लिया था, उन्होंने अब पूरे बकाये को चुकाने के लिए आधिकारिक तौर पर सेटलमेंट का प्रस्ताव सौंप दिया है। इस नए प्रस्ताव की सबसे खास बात यह है कि कर्जदार कंपनियां मूलधन का पूरा हिस्सा 10% ब्याज के साथ चुकाने पर सहमत हो गई हैं।
Read more