August 14, 2026
अंबाला कैंट में NH-44 पर बवाल, पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल; लाठीचार्ज के बाद हालात पर पाया गया काबू
अंबाला (उत्तम हिन्दू न्यूज): हरियाणा के अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर देर रात स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई, जब सिख समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने करीब 6 घंटे तक हाईवे को जाम रखा। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक डीएसपी (DSP) समेत करीब 6 से 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस को बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने और हाईवे को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोलों और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के डीजीपी (DGP) अजय सिंघल तुरंत अंबाला पहुंचे और घायल जवानों का हाल जाना।
Read more