August 25, 2026

विजय थलपित के फैन हैं अभिजीत दीपके? बोले- 'Gen-Z के बीच वो...'

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने Gen Z के बीच थलपति विजय को लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने MK स्टालिन, पिनराई विजयन और अरविंद केजरीवाल के काम की भी तारीफ की.

Written By : सौरव कुमार |  Updated at : 25 Aug 2026 11:32 PM (IST)

Preferred Sources

abhijit deepke gen z most popular leader thalapathy vijay विजय थलपित के फैन हैं अभिजीत दीपके? बोले- 'Gen-Z के बीच वो...'

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता से नेता बने थलपति विजय को लेकर अपनी राय रखी है. एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि Gen Z यानी युवा वर्ग के बीच सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं तो उन्होंने थलपति विजय का नाम लिया. हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत राय थी. इसे किसी सर्वे या आधिकारिक रैंकिंग का नतीजा नहीं बताया गया है.

एक निजी टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में अभिजीत दीपके से पूछा गया कि Gen Z के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता कौन हैं. इस सवाल पर उन्होंने थलपति विजय का नाम लिया. दीपके ने कहा कि उन्हें लगता है कि थलपति विजय इस मामले में आगे हो सकते हैं, क्योंकि उनका पूरा राजनीतिक अभियान युवाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ा है. CJP के एक अन्य नेता सौरभ दास ने भी कहा कि दक्षिण भारत में विजय की बड़ी फैन फॉलोइंग है.

पसंदीदा युवा नेता के सवाल पर क्या बोले?

इंटरव्यू में जब अभिजीत दीपके से उनके पसंदीदा युवा नेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति में उन्हें कोई ऐसा नेता खास तौर पर नजर नहीं आता. उन्होंने नेताओं की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि जिस उम्र में दूसरे क्षेत्रों में लोग रिटायरमेंट की ओर बढ़ते हैं, उसी उम्र में कई नेता अभी भी सक्रिय राजनीति में हैं.

कई मुख्यमंत्रियों के काम की तारीफ

उनसे जब पूछा गया कि देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री किसे मानते हैं, तो दीपके ने किसी एक नाम को चुनने के बजाय कई नेताओं के काम का जिक्र किया. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आर्थिक नीतियों की तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कामों का भी उल्लेख किया. दीपके ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्कूल और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कामों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी नेता ने अच्छा काम किया है तो वह उसे अच्छा ही कहेंगे, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो.

CJP ने स्कूलों की सुविधाओं पर मांगी जानकारी

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को सभी राज्य सरकारों को पत्र भेजकर सरकारी स्कूलों से जुड़ी जानकारी मांगी. पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों के खाली पदों और स्कूलों को दी गई राशि का विवरण मांगा है. अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्रियों को भेजे पत्र में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर चिंता जताई. उनका कहना है कि कई स्कूलों में बच्चों को अब भी साफ पानी, ठीक शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं और बैठने के लिए बेंच जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च की तैयारी

CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च करने की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि इस मार्च के जरिए युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा. फिलहाल थलपति विजय को Gen Z का सबसे लोकप्रिय नेता बताने वाला बयान अभिजीत दीपके की व्यक्तिगत राय है. देशभर में युवाओं के बीच नेताओं की लोकप्रियता को लेकर कोई आधिकारिक राष्ट्रीय रैंकिंग उपलब्ध नहीं है.

और पढ़ें

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More

Published at : 25 Aug 2026 11:32 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola