October 18, 2026

Jailer 2 Advance Booking: रविवार को रॉकट बनी रजनीकांत की 'जेलर 2', लोड हो रही सबसे बड़ी कमाई!

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग में आई जोरदार उछाल ने बड़े कलेक्शन की उम्मीद बढ़ा दी है।रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के बीच रविवार के लिए एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पहले तीन दिनों में नेट कलेक्शन 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंचने के बाद अब फिल्म की नजर चौथे दिन के बड़े आंकड़े पर है। रविवार के लिए देशभर में करीब 15 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बढ़ती मांग को देखते हुए सिनेमाघरों में शो की संख्या भी बढ़ाई गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या रजनीकांत की फिल्म रविवार को बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करेगी? Read more

October 18, 2026

Bank Holidays: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक! घर से निकलने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट, देखें RBI का अपडेट

Updated: Sunday, October 18, 2026, 15:37 [IST] Bank Holidays Update: अगर आप सोमवार को बैंक जाकर कोई जरूरी काम पूरा करने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। त्योहारों के चलते इस सप्ताह देश के कई हिस्सों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने वाला है। खास बात यह है कि रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के तुरंत बाद सोमवार को भी कई राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे। Read more

October 18, 2026

नीतू घंघास: रोज 40 किलोमीटर का सफर, पिता ने बॉक्सर बनाने में निभाई अहम भूमिका; कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला बॉक्सर नीतू घंघास किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीतू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में और विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। हालांकि, इन उपलब्धियों तक पहुंचने का नीतू का सफर चुनौतियों से भरा रहा। Read more

October 18, 2026

ग्लैमर से परे, अपनी शर्तों पर किया काम; हिंदी सिनेमा की 'मर्दानी' Rani Mukerji के सफर पर एक नजर - rani mukerji 30 years in bollywood mardaani actress journey awards all you need to know

रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में तीन दशक पूरे किए हैं, जहां उन्होंने अपनी शर्तों पर लीक से हटकर कई दमदार भूमिकाएं निभाईं। रानी मुखर्जी को मिले चुके हैं कई पुरस्कार Read more

October 18, 2026

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा 3.8 करोड़ का फसल बीमा क्लेम, 3 दिन के भीतर होगा भुगतान

18 अक्टूबर 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा 3.8 करोड़ का फसल बीमा क्लेम, 3 दिन के भीतर होगा भुगतान – छ्त्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के सख्त निर्देश पर रबी सीजन 2025 के अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम का भुगतान आगामी तीन कार्य दिवस के भीतर किया जाएगा। किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री नेताम ने 16 अक्टूबर 2026 को विभागीय अधिकारियों और बीमा अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा पात्र किसानों के बैंक खातों में बीमा राशि का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निर्णय से प्रदेश के 8 हजार 444 किसानों को लगभग 3.8 करोड़ रुपये की बीमा राशि का लाभ मिलेगा। Read more

October 18, 2026

कैंसर की दवाएं होंगी अधिक किफायती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई सीमा

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) के इस फैसले से कई कैंसर की दवाओं की कीमत 70 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है। Read more

October 18, 2026

एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ शोक और पूजा; वीडियो में जाने राजस्थान की यह परंपरा कर देगी हैरान

देशभर में दशहरे पर रावण दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन राजस्थान में एक ऐसा समुदाय भी है, जो इस दिन रावण की मृत्यु पर शोक मनाता है। जोधपुर में रहने वाले श्रीमाली दवे गोधा गोत्र के कुछ ब्राह्मण परिवार रावण को अपना पूर्वज मानते हैं और दशहरे पर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। Read more

October 18, 2026

रूस पर नरमी दिखाकर घिरे ट्रंप: विरोध के बीच कहा- मेरा फैसला दुनिया के हित में; अमेरिकी सांसदों ने खोला मोर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस को नए प्रतिबंधों से छूट देने के फैसले को लेकर आलोचनाओं से घिर गए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए इसे अमेरिका और दुनिया के हित में बताया है। ट्रंप का कहना है कि अभी कई लोगों को उनके फैसले का असली मतलब समझ नहीं आया है। उनके इस कदम पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के नेताओं ने सवाल उठाए हैं। Read more

October 18, 2026

हर महीने ₹5,000 की SIP से कैसे बनें करोड़पति? 5, 10 और 20 साल में कितना बनेगा फंड, जानें कंपाउंडिंग का पूरा गणित

दैनिक चाय-नाश्ते, वीकेंड आउटिंग और छोटे-मोटे गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करके यदि कोई व्यक्ति हर महीने मात्र ₹5,000 बचाने का संकल्प ले ले, तो यह छोटी-सी बचत आने वाले समय में उसे करोड़पति बना सकती है। अक्सर लोग यह मान बैठते हैं कि संपत्ति निर्माण (Wealth Creation) केवल लाखों रुपये कमाने वाले उद्योगपतियों या बड़े अधिकारियों के बस की बात है, लेकिन आधुनिक वित्तीय बाजार का सबसे क्रांतिकारी हथियार 'सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान' (SIP) इस सोच को पूरी तरह गलत साबित करता है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में अनुशासित तरीके से किया गया छोटा निवेश चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग (Power of Compounding) के दम पर समय के साथ एक विशाल वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार कर देता है। Read more