July 12, 2026

मौसम का हाल: 13-18 जुलाई में इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 13 से 18 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13 से 16 जुलाई तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. Read more

July 12, 2026

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता: क्या वैक्सीन हो जाएगी बेअसर? भारत में अब तक कोई मामला नहीं

दुनिया में कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट बीए 3.2 ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस वैरिएंट में इतने अधिक आनुवंशिक बदलाव (म्यूटेशन) हैं कि यह पहले संक्रमण या वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) को आंशिक रूप से चकमा देने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर है। अभी तक भारत में इसका कोई मामला देखने को नहीं मिला है। Read more

July 12, 2026

खास उपहारों में दिखी सांस्कृतिक झलक: PM मोदी ने लक्सन को दी हॉकी स्टिक, अल्बनीज-सुबियांतो को दिया क्या तोहफा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों- इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा के दौरान पीएम ने वहां के शीर्ष नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और खेल कौशल को दर्शाने वाले अनूठे उपहार भेंट किए। इन उपहारों के जरिए पीएम मोदी ने न केवल भारत की विविध कलाकृतियों, हस्तशिल्प और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया, बल्कि इन देशों के साथ भारत के आपसी विश्वास, रणनीतिक साझेदारी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी एक नई ऊंचाई दी। Read more

July 12, 2026

'पद से हटाने की जगह हो निलंबन': संसदीय समिति ने दिया सुझाव, पीएम-सीएम को हटाने वाले बिल पर और क्या कहा?

प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को जेल जाने पर पद से हटाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर सिफारिशें देने की तैयारी कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का मानना है कि बर्खास्तगी के बजाय निलंबन का प्रावधान रखा जाना चाहिए। जेपीसी की मसौदा रिपोर्ट में कहा, ज्यादातर हितधारकों की राय में 30 दिन हिरासत में रहने पर पद से हटाने का प्रावधान असांविधानिक है। अदालती फैसलों को इंतजार किए बिना कोई कदम उठाना सही नहीं होगा। Read more

July 12, 2026

क्या है, 'आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस' यानी 'कृत्रिम बुद्धि'

यह ज़रूरी नहीं है कि 'एआई' के तहत बनाई गई मशीनें हमेशा इंसानी दिमाग और समझ पर ही आधारित हों। आखिर एक कंप्यूटर जिस विशाल मात्रा में आंकड़े समेट सकता है और जितनी तेज़ी से गणनाएं कर सकता है, वह इंसान की काबिलियत से कहीं ज़्यादा है। ऐसा मुमकिन है कि हमारे दिमाग अपने आकार और अंदरूनी खाके की वजह से एक दायरे में बंधे हैं और 'एआई' कभी ऐसी मशीनें बना दे जो समझ में इंसानों से कहीं आगे की हों। Read more

July 12, 2026

Maharashtra: आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा- अयोध्या और उज्जैन के लूटे हुए पैसे से खरीद रहे MP-MLA

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या के राम मंदिर से लूटे गए पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या और मध्य प्रदेश (उज्जैन) के मंदिरों में दान की लूट के आरोपों की तरह ही, भाजपा अब मुंबई के मुंबा देवी मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करना चाहती है। Read more

July 12, 2026

प.एशिया में तनाव से फिर बढ़ी वैश्विक चिंता

पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ रहा है। पिछली 28 फरवरी से शुरु हुआ युद्ध अवांछित जान-माल के नुकसान के बाद बीते दिनों थमा तो दुनिया ने राहत की सांस ली थी। लेकिन 60 दिनों का युद्धविराम समाप्त होने के बाद एक बार फिर से अमेरिका और ईरान युद्ध के मुहाने पर हैं। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच तीखी बयानबाजी का दौर तो चला ही, इसके अलावा शनिवार देर रात अमेरिका ने ईरान के ऊपर आरोप लगाया कि उसने साइप्रस के झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया है। इसके बाद अमेरिका की तरफ से ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया और कुवैत, बहरीन समेत प.एशिया में मौजूद तमाम अमेरिकी ठिकानों और सैन्य उपकरणों के अड्डों को निशाना बनाया। इसके बाद ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स' आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आगे हमला करता है, तो वह तगड़ा पलटवार करेगा। ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने एक ऐसे मालवाहक जहाज को चेतावनी दी थी जो उसकी ओर से तय किए गए सुरक्षित मार्ग की बजाय दूसरे रास्ते से गुजर रहा था। अमेरिका की तरफ से हुए हमले पर पलटवार करने के साथ ही एक बार फिर से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को बंद कर दिया है। Read more