शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले अमेरिकी वाहन उद्योग की ट्रंप से अपील: चीनी कंपनियों पर रोक जारी रखने की मांग
Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
सार
अमेरिकी वाहन उद्योग पहले भी ट्रंप प्रशासन के सामने चीनी वाहन कंपनियों को लेकर अपनी चिंताएं रख चुका है। हालांकि, इस बार छह प्रमुख व्यापारिक संगठनों का एक साथ आना उद्योग के अधिक व्यापक और एकजुट रुख को दर्शाता है।
विज्ञापन
US Auto Industry Urges Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिका के वाहन उद्योग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चीनी वाहन कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश मुश्किल बनाने वाली मौजूदा नीतियों को जारी रखने की अपील की है। उद्योग से जुड़े प्रमुख संगठनों ने ट्रंप को भेजे पत्र में कहा है कि चीनी कंपनियों को अमेरिका में वाहन बेचने, आयात करने या निर्माण करने की अनुमति देने से घरेलू वाहन उद्योग और देश के विनिर्माण आधार पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
यह अपील ऐसे समय आई है, जब ट्रंप की अगले सप्ताह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वॉशिंगटन में मुलाकात प्रस्तावित है। गौरतलब है कि, ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर चीनी वाहन कंपनियां अमेरिका में कारों का निर्माण करने के लिए कारखाना लगाना चाहती हैं, तो उन्हें इससे आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
अमेरिकी वाहन उद्योग ने ट्रंप से क्या मांग की है?
- गुरुवार को भेजे गए पत्र में अमेरिकी वाहन उद्योग से जुड़े संगठनों ने ट्रंप से उन नीतियों को बरकरार रखने का आग्रह किया है, जो चीनी वाहन कंपनियों के लिए अमेरिका में वाहन बेचने, आयात करने या निर्माण करने का रास्ता मुश्किल बनाती हैं।
- पत्र पर अमेरिका के प्रमुख वाहन निर्माताओं, वाहन कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं और देश के करीब 17,000 अधिकृत वाहन विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले छह व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें घरेलू और विदेशी वाहन कंपनियों के साथ टेस्ला भी शामिल है।
विज्ञापन
चीनी वाहन कंपनियों की अमेरिकी बाजार में एंट्री से क्या चिंता है?
- अमेरिकी वाहन उद्योग का कहना है कि वाहन क्षेत्र देश के उन्नत विनिर्माण और रक्षा उद्योग का महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र में मौजूद उत्पादन क्षमता और प्रशिक्षित कामगार राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
- पत्र में कहा गया है कि एक बार यह औद्योगिक आधार कमजोर हो गया तो उसे कम समय में दोबारा तैयार करना संभव नहीं होगा। उद्योग संगठनों का मानना है कि चीनी वाहन कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन की अनुमति देने से निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है।