July 20, 2026
'आप सरकार के आर्म ट्विस्ट नहीं कर सकते', NEET पेपर लीक और राम मंदिर चंदा घोटाले को लेकर CJP पर बरसीं कंगना रनौत - India TV Hindi
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान किए गए चंदे में कथित गबन के मामलों को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही की शुरुआत में छह पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद हंगामा कर रहे सांसदों से शांत रहने की अपील की। अध्यक्ष ने बार-बार सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने और सदन चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन शोर-शराबा थमता न देख उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे इन दोनों संवेदनशील मुद्दों पर संसद में तुरंत चर्चा की मांग पर अड़े रहेंगे।
Read more