September 23, 2026

The Bads of Bollywood 2: फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीजन 2 की शूटिंग?

The Bads of Bollywood 2: फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीजन 2 की शूटिंग?

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीजन 2 पर अपडेट

The Bads of Bollywood 2: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखते ही बड़ा धमाका कर दिया. उनकी पहली डायरेक्टेड वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी दुनिया, नेपोटिज्म, पावर गेम्स और राजनीति पर बेस्ड इस सटायर-कॉमेडी सीरीज की शानदार सफलता के बाद अब पार्ट 2 की बारी है. इसी बीच नया अपडेट सामने आया है कि सीजन 2 का प्रोडक्शन फिर से शुरू होने जा रहा है.

हाल ही में वैराएटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन मार्च 2027 में शुरू होगा. साथ ही इसमें पहले सीजन के सभी एक्टर्स फिर से नजर आएंगे. जिसमें लक्ष्य, सहेर बंबा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, अन्या सिंह शामिल हैं. साथ ही मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी और दूसरे एक्टर्स भी अपने-अपने रोल में फिर से नजर आ सकते हैं.

आ रहा ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का सीजन 2

इसी रिपोर्ट से यह भी पता लगा कि मार्च 2027 की प्रोडक्शन टाइमलाइन तब सामने आई, जब मेकर्स इस सीरीज के अगले चैप्टर पर काम कर रहे हैं. दरअसल इसी सीरीज से आर्यन खान ने डायरेक्टर और राइटर के तौर पर डेब्यू किया था. साथ ही बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है. जबकि, गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस सीरीज को प्रोड्यूस किया गया था.

पहले सीजन में थे कई सरप्राइज

दरअसल बैड्स ऑफ बॉलीवुड के पहले सीजन में शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, इमरान हाशमी और बादशाह जैसी कई बड़ी हस्तियों के सरप्राइज कैमियो थे. जिसने दर्शकों का मजा दोगुना कर दिया था.

कब आई थी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला सीजन 18 सितंबर, 2025 को आया था. सात एपिसोड वाली इस सीरीज में कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का मिक्सचर था. और इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री के बैकग्राउंड पर बेस्ड थी.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button