September 26, 2026

महाराष्ट्र: पालघर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। Read more

September 26, 2026

खाड़ी में संघर्ष: 'वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले 'अस्वीकार्य'; समुद्री सुरक्षा जोखिम पर जयशंकर की दो-टूक

भारत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नेताओं के सामने खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री यात्रियों (सीफेयरर्स) को निशाना बनाए जाने पर कड़ी चिंता जताई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और उनमें सवार नाविकों पर हमले 'बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।' संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की उच्चस्तरीय सामान्य बहस में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि इस साल दुनिया खाड़ी क्षेत्र में एक ऐसे संघर्ष को देख रही है, जिसने पहले से मुश्किल हालात को और गंभीर बना दिया है। हम लगातार जारी शत्रुता को लेकर बेहद चिंतित हैं। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और सीफेयरर्स को निशाना बनाया जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। Read more

September 26, 2026

बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी: दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान

बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी:दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान4 घंटे पहले कॉपी लिंकविमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग के 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी सामने आई है। यह समस्या कॉकपिट सॉफ्टवेयर के एक अपडेट से जुड़ी है। अगर लैंडिंग की पहली कोशिश असफल होने के बाद पायलट विमान का तय रूट बदलते हैं, तो एक खास स्थिति में यह गड़बड़ी हो सकती है। Read more

September 26, 2026

ओडिशा में बारिश से तबाही: सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हीराकुंड के 16 गेट खुले

ओडिशा में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। राज्य की लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में रहने वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उनके लिए 395 राहत शिविर बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में अचानक आई बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार सुबह दक्षिण ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं, हीराकुंड बांध के 16 गेट खोले जा चुके हैं, जबकि ODRAF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। Read more

September 26, 2026

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को दो करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने एसओजी उदयपुर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है। Read more

September 26, 2026

55 महीने में पहली बैठक: यूएस में जर्मनी-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, 20 मिनट में ईयू से नाटो तक बातचीत

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर शनिवार को जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की आमने-सामने मुलाकात हुई। रूस के यूक्रेन पर 2022 में पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह पहली ऐसी सीधी मुलाकात मानी जा रही है। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब यूरोपीय संघ और रूस के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसके कुछ ही देर बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। Read more

September 26, 2026

दिल्ली में 1 अक्टूबर से वाहन चालकों पर बड़ा एक्शन, बिना PUC लगेगा भारी जुर्माना; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड

Delhi PUC Check Campaign: दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार 1 अक्तूबर से कड़ा चेकिंग अभियान चलाने जा रही है. बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगेगा. Read more

September 26, 2026

No UPI Day Fake News: CAIT ने बहिष्कार के दावों को बताया गलत

2 अक्टूबर को देशभर में UPI के बहिष्कार की मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर एक No UPI Day Fake News विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने साफ कहा है कि उसने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने या UPI के बहिष्कार का कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया, और संगठन के नाम से चलाई जा रही ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं। Read more

September 26, 2026

S Jaishankar UN Speech: 'आतंकवाद और दोस्ती एक साथ नहीं!' पाकिस्तान पर बरसे एस जयशंकर, सुनाई खरी-खरी

S Jaishankar Speech UNGA: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और दोस्ती साथ नहीं चल सकते हैं।S Jaishankar UNGA Address: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के मंच से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद पर देश का सबसे कड़ा और साफ रुख जाहिर कर दिया है। शनिवार को न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। जयशंकर ने दोटूक कहा कि कोई देश एक हाथ में आतंकवाद का हथियार रखे और दूसरे हाथ से दोस्ती की उम्मीद करे, ये कतई मुमकिन नहीं है। उन्होंने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि आतंक को पालने और उसे बढ़ावा देने वाली सरकारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और भारत अपनी हिफाजत के लिए जरूरी कदम उठाने से कभी पीछे नहीं हटेगा। Read more