September 29, 2026

RBI दे सकता है आपको EMI का झटका, इतनी बढ़ सकती है होम-कार लोन की ईएमआई

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है. जापानी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सेंट्रल बैंक आरबीआई अक्टूबर और दिसंबर के महीने में लोन ईएमआई की दरों में इजाफा कर ​सकता है. इन दोनों महीनों में कुल मिलाकर 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन लेना काफी महंगा हो सकता है. वैसे आरबीआई ने काफी समय से पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. उससे पहले आरबीआई ने पॉलिसी रेट में करीब 1.25 फीसदी की कमी की थी. आइए आपको भी बताते हैं कि ​आखिर ​जापानी दिग्गज ने किस तरह​ के आंकड़े सामने रखे हैं… Read more

September 29, 2026

बेला एस्टेट में वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी ने SDM को किया फोन, फुटेज में देंखे 727 लोगों के नाम कटने का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाया। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दौरे का वीडियो भी साझा किया।वीडियो में राहुल गांधी ने दावा किया कि बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मतदाता सूची में सिर्फ एक नाम बचा है, जबकि 727 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। Read more

September 29, 2026

MP Cabinet Meeting Official Report 29 Sep 2026 - मध्य प्रदेश कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन

भोपाल, 29 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने 29 सितंबर को कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी। लगभग 24 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी। प्रदेश की वर्दीधारी नौकरियों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।  Read more

September 29, 2026

DGHS Medical Scam: दवा व उपकरण खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड राजीव रंगीला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

दिल्ली के चर्चित DGHS मेडिकल खरीद घोटाले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कार्रवाई मिली है। करीब 700 करोड़ रुपये के कथित मेडिकल सप्लाई और उपकरण खरीद घोटाले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे फार्मास्युटिकल कारोबारी राजीव रंगीला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।रंगीला को इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच यानी ACB ने गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से जांच एजेंसी की पकड़ से बाहर था और अमेरिका से लौटने के बाद ACB के सामने सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। यह हिरासत पूरी होने के बाद 29 सितंबर को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया गया है। Read more

September 29, 2026

Bollywood का बदलता स्टारडम: पहले सुपरस्टार के पोस्टर बिकते थे, अब Instagram Followers क्यों मायने रखते हैं?

Published: Tuesday, September 29, 2026, 17:31 [IST] Bollywood Stardom: बॉलीवुड में 'स्टार' होना कभी सिर्फ एक नाम नहीं था, ये एक ऐसा जुनून था जिसे सिनेमा हॉल के बाहर लगी लंबी कतारों, दुकानों पर बिकने वाले पोस्टरों, फिल्मी मैगजीन के कवर और फैन क्लबों की दीवानगी से मापा जाता था। किसी एक्टर की फिल्म देखने के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो जाए, उसके पोस्टर घर की दीवारों पर लगने लगें और उसके नाम पर चिट्ठियों के ढेर पहुंचने लगें, तो समझा जाता था कि वह 'स्टार' बन चुका है लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। Read more

September 29, 2026

नागौर में महिला बैंक मैनेजर की सूझबूझ से टली ATM लूट, वीडियो में देंखे शटर गिराकर दो बदमाशों को किया बंद

नागौर जिले में एटीएम लूट की कोशिश को एक महिला बैंक मैनेजर की सूझबूझ और तत्परता से नाकाम कर दिया गया। मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो बदमाश गैस कटर और अन्य औजारों के साथ यूको बैंक के एटीएम बूथ में घुसे थे। इसी दौरान ई-सर्विलांस सिस्टम से बैंक को इसकी जानकारी मिल गई। सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और एटीएम बूथ का शटर गिराकर दोनों आरोपियों को अंदर ही बंद कर दिया। घटना नागौर रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम की है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय एटीएम में 16 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मौजूद थी। दोनों आरोपी गैस कटर समेत कई औजार लेकर एटीएम को काटकर उसमें रखी रकम लूटने की तैयारी में थे। Read more

September 29, 2026

Lava Shark 2 Pro 5G Launch: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट फोन, जानें कीमत और फीचर्स

भारतीय कंपनी Lava ने नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च किया है. इसकी कीमत 16,699 रुपये रखी गई है और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं. Read more

September 29, 2026

'हार्ट अटैक से भी 10 गुना खतरनाक' क्या है कार्डियोजेनिक शॉक, जिसमें संभलने का मौका तक नहीं मिलता

एक सामान्य हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले में आमतौर पर मरीज को अस्पताल पहुंचने और इलाज शुरू करने के लिए कुछ समय या 'गोल्डन ऑवर' मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल से जुड़ी एक ऐसी चिकित्सीय आपात स्थिति (Medical Emergency) भी है, जो इंसान को संभलने या सोचने का मौका तक नहीं देती? जी हां, यह एक ऐसा घातक मेडिकल संकट है, जिसमें हमारा दिल शरीर की बुनियादी और तात्कालिक जरूरतों के हिसाब से खून (Blood) पंप करना अचानक से बिल्कुल बंद कर देता है। चिकित्सा जगत में इसे 'कार्डियोजेनिक शॉक' (Cardiogenic Shock) के नाम से जाना जाता है, जो कई मामलों में सामान्य हार्ट अटैक की तुलना में भी कहीं अधिक खतरनाक और जानलेवा साबित होता है। Read more