October 5, 2026

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में जौ बोते समय मिट्टी में मिला दें ये 1 चीज, सिर्फ 2 दिन में उगेंगे घने और हरे-भरे जवारे

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ घरों में जौ यानी ज्वारे बोने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान जौ का अच्छी तरह अंकुरित होना शुभ माना जाता है।मान्यता है कि जौ की बढ़त, रंग और उसकी स्थिति को देखकर आने वाले समय से जुड़े कुछ संकेतों का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि जौ के अंकुरित होने पर मिट्टी, पानी, मौसम और बीज की गुणवत्ता जैसे सामान्य कारणों का भी असर पड़ता है।आचार्य मदन मोहन के अनुसार, अगर जौ बोते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो वे नौ दिनों में अच्छी तरह अंकुरित हो सकते हैं। Read more

October 5, 2026

Emotional Hangover: बहस खत्म होने के बाद भी बनी रहती है बेचैनी? जानिए आपकी दिमागी सेहत से जुड़ी यह बड़ी वजह

रिश्तों में छोटी-बड़ी बहस होना आम बात है। कई बार झगड़ा कुछ देर बाद खत्म भी हो जाता है, सामने वाला बात कर लेता है या माफी मांग लेता है, लेकिन इसके बावजूद मन तुरंत शांत नहीं हो पाता। बार-बार वही बातें याद आती हैं, दिल भारी लगता है और छोटी-सी बात भी पहले से ज्यादा चुभने लगती है।इस स्थिति को आसान भाषा में 'इमोशनल हैंगओवर' कहा जा सकता है। जिस तरह पार्टी या ज्यादा थकान के बाद शरीर को सामान्य होने में समय लगता है, उसी तरह किसी तनावपूर्ण बहस के बाद दिमाग और भावनाओं को भी शांत होने में वक्त लग सकता है। Read more

October 5, 2026

CM Sai visits Singapore: सिंगापुर के मंडई वाइल्डलाइफ रिजर्व पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म मॉडल से जोड़ने की योजना | IBC24

CM Sai visits Singapore wildlife reserve: रायपुर/सिंगापुर: छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया। साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को भी गति मिले। Read more

October 5, 2026

अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जमीन विवाद और पिता द्वारा पत्नी से कथित गाली-गलौज से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि उसने वारदात को अंजाम देने और पुलिस से बचने के लिए उसने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरणा लेकर कई सावधानियां बरती थीं और इसी से प्रभावित होकर हत्या के बाद जांच से बचने की योजना बनाई। Read more

October 5, 2026

8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा... OPPO ने लॉन्च किए दो 5G फोन, कीमत ₹38,999 से शुरू

OPPO ने भारत में अपनी F Series के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G को मार्केट में उतारा है. इस सीरीज में कंपनी ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और मजबूत बिल्ड पर खास फोकस किया है. दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बैटरी और 50MP का ultra-wide सेल्फी कैमरा है. वहीं F35 Pro में कुछ ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.  Read more

October 5, 2026

Vada Pav Girl चंद्रिका दीक्षित के साथ क्या हुआ? फिर ठेले पर लौटीं, कैसे बदला हाल? दिया शॉकिंग बयान

Published: Monday, October 5, 2026, 17:06 [IST] Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया से पहचान बनाने वालीं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित ने ठेले पर वड़ा पाव बेचकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद चंद्रिका दीक्षित ने अपना स्टोर खोला और ठेले से दुकान तक का सफर तय किया। Read more

October 5, 2026

गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में गांव की जनता BJP को सबक सिखाएगी, वीडियो में जाने किसान के 20-25 दिन काम वाले बयान पर घेरा

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर स्थित अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि गांवों में सरकार को लेकर लोगों में नाराजगी है और इसका असर आगामी पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। हालांकि यह गहलोत का राजनीतिक दावा है, चुनाव में इसका वास्तविक असर क्या होगा, यह परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा। Read more

October 5, 2026

Delhi Traffic Alert: बारापुला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई परेशानी, ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर भेजा ट्रैफिक; देख लें रूट

Barapullah traffic: दिल्ली में बारापुला फेज-III और रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सोमवार को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. यातायात के दबाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही. बारापुला फेज-III पर जाम की स्थिति की जानकारी Google Maps पर स्पष्ट रूप से नहीं दिखने के कारण बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल करते रहे. देखते ही देखते बारापुला जंक्शन के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया और भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई. जाम का असर आसपास के मार्गों पर भी काफी दूर तक दिखाई दिया. Read more

October 5, 2026

घर पर शुगर टेस्ट करते समय उंगली पर आए खून की पहली बूंद लें या दूसरी? AIIMS डॉक्टर से जानें क्या है सही तरीका

आजकल कई लोग घर पर ही अपना शुगर लेवल चेक करते हैं. ग्लूकोमीटर मशीन से मिनटों में ही इसकी सटीक जानकारी मिल जाती है. लेकिन ये टेस्ट करते समय एक चीज पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है. नहीं तो रीडिंग सही नहीं आएगी. आपको ये देखना है कि आप उंगली में सुई चुभाने के बाद ब्लड की पहली बूंद लगाकर सैंपल ले रहे हैं या फिर दूसरी से? सही तरीका क्या है इसके लिए हमने एक्सपर्ट से बात की है. Read more