August 9, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर नवीन पटनायक बोले- 169 समुदायों को एसटी सूची में शामिल किया जाए
भुवनेश्वर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को एक बार फिर 169 जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को उनका अधिकार और मान्यता दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करती रहेगी।
Read more