Tamil Nadu के CM C Joseph Vijay ने विधानसभा में कहा, "महिलाओं का अपमान हुआ तो कानून कार्रवाई करेगा" और ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणियों की निंदा की। Udhayanidhi Stalin के Trisha विवाद, Thanjavur मामले, पुलिस कार्रवाई और DMK पर भ्रष्टाचार आरोपों का भी जिक्र किया।Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK नेता C Joseph Vijay ने सोमवार को विधानसभा में राजनीतिक शिष्टाचार और महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि उसका इस्तेमाल महिलाओं को अपमानित करने या उन्हें दोअर्थी संदर्भ में पेश करने के लिए किया जाए। Vijay ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक या ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज और जनता ऐसे बयानों पर नजर रखती है और जरूरत पड़ने पर कानून अपना काम करेगा।
Read more