September 13, 2026

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, स्कूल गेट पर फायरिंग, डॉक्टर ने किया सुसाइड - Bihar News

. आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… Read more

September 13, 2026

Cyber ​​Fraud Gang Busted: कॉल सेंटर के नाम पर लोगों को लगा रहे थे चूना, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Gang Busted: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने करोड़ों के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। विंडसर हिल्स के एक डुप्लेक्स में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से ठगी में उपयोग किये जा रहे मोबाइल, लेपटॉप, बैंक पास बुक, सिम कार्ड, एटीएम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान भी बरामद हुआ है। पुलिस को आरोपियों के बैंक डिटेल से सालाना का 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन भी मिला है। Read more

September 13, 2026

मैकेनिक बता रहा झूठ! सिर्फ इतने दिनों पर बदलें इंजन ऑयल, बढ़ जाएगा बाइक का माइलेज

क्या आपकी बाइक भी हर 1500 या 2000 किलोमीटर चलने के बाद भारी लगने लगती है. जब भी आप लोकल मैकेनिक के पास जाते हैं, तो वह सीधा एक ही बात कहता है - "भैया, इंजन ऑयल (मोबिल) पुराना हो गया है, इसे तुरंत बदलवा लो वरना इंजन सीज हो जाएगा." क्या सच में इतनी जल्दी मोबिल बदलने की जरूरत होती है. जवाब है - बिल्कुल नहीं. कई बार मैकेनिक अक्सर अपने मुनाफे के लिए आपको जल्दी-जल्दी ऑयल बदलने की सलाह देते हैं. अगर आप सही समय पर इंजन ऑयल बदलेंगे, तो न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे, बल्कि आपकी बाइक का माइलेज और इंजन की उम्र भी बढ़ जाएगी. Read more

September 13, 2026

सरकारी नौकरी: इस हफ्ते 11000+ मौके, जानें आवेदन की आखिरी...

Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते कई नई भर्तियां सामने आती हैं. इनमें कुछ भर्तियां ज्यादा पदों की वजह से खास होती हैं. तो कुछ में अच्छी सैलरी, अलग-अलग योग्यता या आवेदन की लास्ट डेट की वजह से मौका महत्वपूर्ण होता है. Read more

September 13, 2026

Drug Smugglers Arrested In Raipur: नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, इतने लाख की हेरोइन जब्त

Drug Smugglers Arrested In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। Read more

September 13, 2026

Madrasa shutdown in West Bengal: यहां भाजपा सरकार बंद करेगी 250 से ज्यादा मदरसे!.. भेजा गया नोटिस, 100 से पूछा गया है कारण, जान लें वजह

250 Madrasa shutdown in West Bengal: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने राज्य में मदरसों की जांच और वेरिफिकेशन की शुरुआत कर दी है। इसके तहत 252 मदरसों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सरकार ने इन मदरसों को लीगल अनुमति और जरूरी कागजात पेश करने को कहा है। Read more

September 13, 2026

Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026: कल किस समय करें गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक, एक क्लिक में सब कुछ जानें यहां

Ganesh Sthapana Shubh Muhurat 2026: नई दिल्ली: भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी को धूम-धाम से मनाया जाएगा। भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पूजा की जाएगी। आप भी सोच रहे होंगे की इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति कब स्थापित की जाएगी। आइए जानते हैं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त – Read more

September 13, 2026

Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, पीएम मोदी ने दोनों टीमों को दी बधाई

Junior Hockey Asia Cup 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया। Read more

September 13, 2026

CG Public Holiday 2026 Declared: छत्तीसगढ़ में तीन छुट्टियां.. इन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, अभी से कर ले टूर की प्लानिंग

नुआखाई पर 15 सितंबर, महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। ये अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे। Public Holiday 2026 Declared for Chhattisagrh || Image- pinterest File Read more

September 13, 2026

Viral Video: अंबोली झरने पर मस्ती कर रहे परिवार पर आ गिरा सांप, चीख-पुकार का वीडियो वायरल

Waterfall dangers in monsoon: महाराष्ट्र के अंबोली झरने पर घूमने गए एक परिवार के लिए मजे-मस्ती का पल तब खौफ में बदल गया, जब अचानक ऊपर से एक सांप उनके पास आ गिरा। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग डरकर चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं। सांप चट्टानों और पानी की धार में कहीं गायब हो गया।महाराष्ट्र के अंबोली झरने पर एक परिवार घूमने गया था, लेकिन ये सैर-सपाटा तब डरावना बन गया जब अचानक ऊपर से एक सांप आ गिरा। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखता है कि झरने के पास चट्टानों पर कुछ महिलाएं और लड़कियां बैठी हैं, तभी एक शख्स गोद में छोटा बच्चा लिए उनके पास आता है। ठीक उसी वक्त, ऊपर से एक सांप गिरता है जो या तो उस शख्स पर या उसके बिल्कुल करीब आकर गिरता है। Read more