नुआखाई पर 15 सितंबर, महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। ये अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
Public Holiday 2026 Declared for Chhattisagrh || Image- pinterest File
Modified Date: September 13, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: September 13, 2026 9:01 pm IST
HIGHLIGHTS
- 15 सितंबर को नुआखाई की छुट्टी
- 19 अक्टूबर को महाअष्टमी अवकाश
- 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा छुट्टी
Public Holiday 2026 Declared for Chhattisagrh: रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों व संस्थाओं के लिए वर्ष 2026 हेतु तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानीय छुट्टियों की व्यवस्था को जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2026 में पहला स्थानीय अवकाश 15 सितंबर, दिन मंगलवार को नुआखाई पर्व पर रहेगा। दूसरा स्थानीय अवकाश 19 अक्तूबर, दिन सोमवार को महाअष्टमी पर घोषित किया गया है। तीसरा स्थानीय अवकाश 9 नवंबर, दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा पर रहेगा। गोवर्धन पूजा का यह पर्व दिवाली के ठीक दूसरे दिन मनाया जाता है। इन तिथियों पर रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में स्थित सभी संबंधित शासकीय दफ्तर तथा संस्थाएं बंद रहेंगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बैकिंग सेक्टर नहीं है शामिल
Public Holiday 2026 Declared for Chhattisagrh: सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन के आदेश में स्पष्ट है कि ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों पर लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में सामान्य दिनों की तरह ही नियमित कामकाज जारी रहेगा। बैंकिंग सेवाओं, कोषालयी कार्यों तथा उपकोषालयों से जुड़े दैनिक कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन छुट्टियों से अलग रखा गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Q1. छत्तीसगढ़ में 2026 की स्थानीय छुट्टियां कब हैं?
उत्तर: 15 सितंबर, 19 अक्टूबर और 9 नवंबर को रायपुर में स्थानीय अवकाश घोषित हैं।
प्रश्न 2: Q2. किन क्षेत्रों में ये स्थानीय छुट्टियां लागू होंगी?
उत्तर: ये अवकाश रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लागू होंगे।
प्रश्न 3: Q3. क्या बैंक और कोषालय भी इन छुट्टियों में बंद रहेंगे?
उत्तर: नहीं, स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों पर लागू नहीं होंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown