September 29, 2026
DGHS Medical Scam: दवा व उपकरण खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड राजीव रंगीला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली के चर्चित DGHS मेडिकल खरीद घोटाले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कार्रवाई मिली है। करीब 700 करोड़ रुपये के कथित मेडिकल सप्लाई और उपकरण खरीद घोटाले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे फार्मास्युटिकल कारोबारी राजीव रंगीला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।रंगीला को इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच यानी ACB ने गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से जांच एजेंसी की पकड़ से बाहर था और अमेरिका से लौटने के बाद ACB के सामने सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। यह हिरासत पूरी होने के बाद 29 सितंबर को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया गया है।
Read more