October 3, 2026
‘एक कचौरी, दो समोसा’ से सोशल मीडिया तक पहुंचा दिल्ली की महिलाओं का प्रदर्शन, नारे क्यों हो रहे वायरल? – Sanjeevni Today
‘एक कचौरी, दो समोसा’ से सोशल मीडिया तक पहुंचा दिल्ली की महिलाओं का प्रदर्शन, नारे क्यों हो रहे वायरल? नई दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शनों ने इन दिनों एक अलग वजह से भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। प्रदर्शन के दौरान लगाए जा रहे कुछ नारे पारंपरिक विरोध-प्रदर्शनों से अलग हैं। इनमें तुकबंदी, हास्य और रोजमर्रा की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इन्हीं में से ‘एक कचौरी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ वाला नारा Instagram Reels और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से चर्चा में आया है।
Read more