Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है. उन्होंने कितने चौके-छक्के जड़े हैं. जानिए...
Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है. उन्होंने कितने चौके-छक्के जड़े हैं. जानिए...
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/03/abhishek-sharma-2026-10-03-10-43-00.jpg)
Abhishek Sharma Photograph: (X/BCCI)
Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में तूफानी पारी खेली है. उन्होंने सिर्फ 20 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की लंका लगा दी है. अभिषेक शर्मा ने आते ही पाकिस्तान के गेंदबाजों क आढ़े हाथों लिया और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. उनके सामने वैभवन सूर्यवंशी (15) और संजू सैमसन (2) रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपना विस्फोटक खेल जारी रखा और तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोक डाला.
अभिषेक शर्मा ने 6 छक्के ठोक जड़ी फिफ्टी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा धमाल मचा दिया. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 बॉल में 3 चौके और 6 विस्फोटक छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर फीफ्टी लगाई. इस मैच में अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए 28 बॉल में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए.
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
ईशान और अय्यर क्रीज पर मौजूद
इस गोल्ड मेडल मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.1 ओवर में 28 रन जोड़े. इस समय ईशान किशन 6 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए बैटिंग कर रहे हैं.
WELL PLAYED, ABHISHEK SHARMA. 🫡
He smashed 61 runs from 28 balls including 3 fours and 7 sixes against Pakistan in Gold Medal Match in this Asian Games - What a Knock by Abhishek. 👏 pic.twitter.com/TbApiOSIDT
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 3, 2026
भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11
भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान - साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को आउट कर पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया भद्दा इशारा, सेलिब्रेशन खौला देगा भारतीय फैंस का खून
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें