August 21, 2026
गोविंदा से रिश्ते में तनाव के बीच राखी सावंत ने सुनीता को क्यों दी 200 करोड़ रुपए की सलाह?
गोविंदा और पत्नी सुनीता के पारिवारिक विवाद में राखी सावंत की भी एंट्री हुई है। राखी ने सुनीता को सलाह दी है कि वे पति पर लगे दूसरी शादी के आरोपों के बीच, अपने 200 करोड़ रुपये सुरक्षित करने पर ध्यान दें।मुंबईः बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब और भी दिलचस्प हो गया है। इस मामले में अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत की भी एंट्री हो गई है। राखी ने इस पूरे झगड़े पर अपनी राय रखते हुए सुनीता को एक ऐसी सलाह दी है, जो सुर्खियों में आ गई है। राखी सावंत ने सीधे-सीधे सुनीता आहूजा से कहा है कि वो बाकी सब छोड़कर अपने 200 करोड़ रुपये पर ध्यान दें। राखी का यह बयान गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही तनातनी को एक नया एंगल देता है। यह सलाह उस वक्त आई है जब दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आम हैं।
Read more