October 5, 2026

Delhi Traffic Alert: बारापुला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई परेशानी, ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर भेजा ट्रैफिक; देख लें रूट

Barapullah traffic: दिल्ली में बारापुला फेज-III और रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सोमवार को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. यातायात के दबाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही. बारापुला फेज-III पर जाम की स्थिति की जानकारी Google Maps पर स्पष्ट रूप से नहीं दिखने के कारण बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल करते रहे. देखते ही देखते बारापुला जंक्शन के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया और भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई. जाम का असर आसपास के मार्गों पर भी काफी दूर तक दिखाई दिया.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बारापुला और रिंग रोड की दिशा में वाहनों की संख्या फिलहाल काफी अधिक है. वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है. व्यस्त मार्ग पर अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के चलते जाम की स्थिति और गंभीर हो गई.

ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है. बारापुला जंक्शन पर वाहनों का दबाव कम करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए बारापुला फेज-III से आने वाले ट्रैफिक को NH-24 और DND की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. पुलिसकर्मी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेज रहे हैं, ताकि जंक्शन पर वाहनों की भीड़ को कम किया जा सके.

TRAFFIC ALERT 📍 Location: Barapulla Phase-III towards Barapulla/Ring Road 📱 Cause: Congestion on Barapulla Phase-III is not being reflected on Google Maps, due to which commuters are continuing to take this route. This has resulted in heavy traffic volume and a bottleneck at Barapulla Junction, causing congestion to extend for a considerable distance. 🚧 Traffic Impact: Traffic movement towards Barapulla/Ring Road is presently heavy and slow. 👮 Action Taken: To regulate traffic flow and reduce congestion at Barapulla Junction, traffic from Barapulla Phase-III is being diverted towards NH-24/DND. 🚦 Advisory: Commuters are advised to avoid the affected stretch, use alternate routes towards NH-24/DND. 👮 Traffic personnel are present at the spot and regulating traffic movement. #DTPUpdates

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 5, 2026

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल प्रभावित मार्ग से बचें और NH-24/DND की ओर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. खासतौर पर बारापुला जंक्शन और रिंग रोड की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिसकर्मियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर यातायात को नियंत्रित कर रही है. अधिकारियों का प्रयास है कि डायवर्जन के जरिए बारापुला जंक्शन पर वाहनों का दबाव कम किया जाए और धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य की जा सके. यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जाम प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं. पुलिस ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग अपनाने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी.

आशू मोहम्मद

आशू मोहम्मद

राजनीति से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी, नई चीजों को पढ़ने और सीखने की ललख, पाठकों के सामने सरल भाषा व शब्दों में देश दुनिया से जुड़ी खबरों को परोसने का काम टीवी9 के साथ जारी है. वहीं अगर इससे पहले की बात की जाए तो कानपुर में जन्मे आशू मोहम्मद ने साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर, टीवी9 भारतवर्ष से 2022 में करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में करीब एक साल का अनुभव, अभी तक यह सिलसिला टीवी9 भारतवर्ष के साथ जारी है.  डिजिटल मीडिया की दुनिया में लिखने-पढ़ने, साथ ही 'न्यू मीडिया' की बारीकियों और चुनौतियों को समझने की कोशिश जारी है.

Read More

google button