Published: Tuesday, July 14, 2026, 9:35 [IST]
Zareen Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैस जिसमें वह मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक शख्स को गंदी बात करने पर टोकती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जरीन खान उस शख्स को डांटते हुए कहती हैं- अपनी भाषा पर ध्यान दें।
जरीन खान का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि जरीन खान गुस्से में उस शख्स को धमकी देते हुए कहती हैं- मैं ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करूंगी। आपको बता दें कि जरीन खान एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां वह डेनिम जैकेट और जींस पहनकर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। वहीं इवेंट के दौरान, वहां मौजूद किसी शख्स ने कथित तौर पर उनसे सबके सामने आउटफिट पहनकर दिखाने के लिए कहा था।
पैपराजी पर भड़कीं जरीन खान, कही ऐसी बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी में से ही कोई जरीन खान को कहता है- यहीं सबके सामने कपड़े बदल लो। इस बात को सुनते ही एक्ट्रेस काफी नाराज हो जाती हैं। वह तुरंत रिएक्ट करते हुए कहती हैं- मुझसे बकवास मत करो। मैं ऐसी वैसी नहीं हूं जो ये सब बर्दाश्त करूंगी। अपनी हद में रहो। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था क्योंकि उन्होंने मौके पर ही उस गलत कमेंट पर आपत्ति जताई थी।
नेहा धूपिया ने लगाई थी पैपराजी की क्लास
जानकारी के अनुसार जरीन खान पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने गंदे बर्ताव के लिए पैपराजी को लताड़ा हो। इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी 'गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स' सेरेमनी में पैपराजी की सबके सामने आलोचना की थी। दरअसल नेहा धूपिया जब अपना अवॉर्ड लेकर इवेंट से बाहर निकल रही थीं, तो कुछ फोटोग्राफर्स ने उनके ग्रे बालों पर कमेंट कर दिया था। इन कमेंट्स से नाराज होकर नेहा ने भी ये सवाल उठाया था कि पैपराजी बिना इजाजत के एक्ट्रेस की पीठ की तरफ से तस्वीरें क्यों खींचते और छापते हैं।
बैक शॉट्स पर भड़की थीं नेहा धूपिया
-इस मौके पर नेहा धूपिया ने सख्ती से कहा था- क्या हो गया? ये बदतमीजी भरे 'बैक शॉट्स' कौन लेता है? इन्हें कौन छापता है? प्लीज ऐसा करना बंद करें। सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि किसी के भी साथ। हमने ये बात बार-बार कही है और हम इसे दोहराते-दोहराते थक गए हैं।
-नेहा ने आगे कहा था- ये हमारा काम नहीं है। जब हम बाहर आते हैं, तो आप लोग बैग उठाना, किताबें उठाना और हमारे पीछे-पीछे चलना जैसे काम करते हैं, अब ऐसा नहीं चलेगा। ये सब बंद कीजिए। हम आपसे बहुत सम्मान से बात करते हैं, इसलिए ऐसा मत कीजिए। ऐसा बिल्कुल मत कीजिए।
पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान-मलाइका अरोड़ा
आपको बता दे कि केवल नेहा धूपिया ही नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान भी कुछ दिनों पहले पैपराजी पर खूब नाराज हुए थे। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी प्राइवेसी में घुसने के लिए पैपराजी की क्लास लगाई थी।