YUNG DSA Cry Video: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 में कब, कौन किसका दोस्त और कौन किसका दुश्मन बन जाए, अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. एक दिन पहले तक जो माही विज और यंग डीएसए एक दूसरे के सबसे करीब नज़र आ रहे थे. यंग माही को अपनी बहन और मां बोल रहे थे, आज वहीं यंग और माही एक दूसरे के खिलाफ होते दिखाई दे रहे हैं. माही ने जो यंग के लिए कहा, उसे जानने के बाद उनका दिल टूट गया और वो शो में फूट फूट कर रोते नज़र आ रहे हैं.
बिग बॉस 20 के लेटेस्टे प्रोमो में यंग डीएसए का इमोशनल रूप सबसे सामने आया है. अब तक यगं घर में अपने बोलने के अंदाज और हाजिरजवाबी को लेकर चर्चा में रहे थे. पर इसबार उनकी आंखों से बहने वाले आंसूओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है.
माही ने तोड़ा यंग का दिल
बिग बॉस 20 ने जो प्रोमो जारी किया है, उसमें यंग डीएसए माही विज के रवैये को दिल से लगाकर फूट फूट कर रोते दिख रहे हैं. घर में यंग स्काउट, ईशा रिखी और आसिफ खान से अपने दिल की बात शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. वो बताते हैं, “टास्क करने से पहले मेरे साथ में नाच रही थी वो माही. और टास्क के बाद से मेरे को ऐसा..मेरे लोग भी मुझे अपना मानना चाहिए न? अगर वो मुझे मानते ही नहीं तो फिर कैसे मेरे लोग? ये तो फिर सिक्का पलट गया न ब्रो.”
आगे यंग इमोशनल होते हुए माही के बारे में वो बात बताते हैं, जो उन्हें मैरी कॉम ने बताई थी. वो कहते हैं, “पर उसने मुझे ये जरूर बोला था कि मैं तेरे साथ में हमेशा हूं. रात में मुझे मालूम पड़ा कि वो बोल रही है कि ‘गलती किया अपना बेटा बना कर, मेरी बेटी की कसम खा कर बोला. और गाली दिया.'”
“पीछे से सब यही करते हैं”
माही के बारे में जानकर यंग को बड़ा झटका लगा. वो कहते हैं, “आज अभी मुझे लग रहा है कि मैं हार गया. मेरे से सब यही बोलते हैं कि प्यार करते, प्यार करते, प्यार करते, पर पीछे से सब यही करते हैं मेरे साथ. मैंने क्या गलत किया ब्रो. मैंने मां बोला रे, मैंने मां बोला, बहन बोला.”

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More