
अहान की फिल्म में बॉबी का बेटा बनेगा ये एक्टर
‘सैयारा’ की बड़ी कामयाबी के बाद अभिनेता अहान पांडे इन दिनों यश राज बैनर के तले बन रही एक बड़े बजट की फिल्म में काम कर रहे हैं. इसमें वो शरवरी वाघ के अपोजिट नजर आएंगे. फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार निभा रहे हैं. अब इसी पिक्चर का हिस्सा अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे भी बन गए हैं. ऐश्वर्य अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाले हैं.
अहान पांडे की वजह से ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही है. अब ‘निशांची’ से दिल जीत चुके ऐश्वर्य ठाकरे के विलेन अवतार में फिल्म में एंट्री लेने की खबर से फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि फिल्म में अहान सिर्फ बॉबी देओल से ही नहीं, बल्कि ऐश्वर्य से भी भिड़ सकते हैं.
सैयारा से किया कमाल
अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म ‘सैयारा’ में साथ नज़र आए थे. अहान की ये पहली फिल्म थी. पहली ही फिल्म से उन्होंने बड़ा धमाका किया. आदित्य चोपड़ा के वाईआरएफ प्रोडक्शन की इस छोटे बजट की फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया था. इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था.
कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे?
ऐश्वर्य ठाकरे महाराष्ट्र की एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वो बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं. ऐश्वर्य के पिता का नाम जयदेव ठाकरे है जो कि बालासाहेब ठाकरे के तीन बेटों में से मझले बेटे हैं. उनकी मां स्मिता ठाकरे हैं. हालांकि स्मिता और जयदेव का साल 2004 में तलाक हो गया था. राजनीतिक परिवार से आने के बाद भी ऐश्वर्य को एक्टिंग का शौक था. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम किया था. वहीं अनुराग कश्यप की ‘निशांची’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसमें उन्होंने डबल रोल निभाए और फिल्म के साल 2025 में ही दो पार्ट रिलीज हुए थे.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More