
YouTube को चुनौती देने वाला चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Bilibili इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पैठ जमाने पर काम कर रहा है. इसके भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है. नई रिपोर्ट के अनुसार, Bilibili क्रिएटर्स को YouTube से ज्यादा पैसे दे रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार
RT की एक रिपोर्ट में इस बात खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि Bilibili क्रिएटर्स को 1,000 व्यूज पर करीब 0.70 डॉलर यानी लगभग 60 रुपये दे रहा है. यानी YouTube को ग्लोबल मार्केट में चुनौती देने की कोशिश कर रहे Bilibili के लिए ये क्रिएटर्स को लुभाने का एक बड़ा कदम है. हालांकि, कंपनी ने खुद इस मॉनिटाइजेशन अमाउंट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है.
Bilibili का रिपोर्टेड पेआउट
रिपोर्ट में बताए गए इस आंकड़े के हिसाब से 10 लाख व्यूज होने पर क्रिएटर करीब $700 (लगभग 67 हजार रुपये) तक कमा सकता है. हालांकि, इसमें टैक्स और किसी भी प्लेटफॉर्म फी या एडजस्टमेंट को शामिल नहीं किया गया है. आपको बता दें कि Bilibili के ऑफिशियल क्रिएटर प्रोग्राम डॉक्यूमेंटेशन में कोई फिक्स्ड CPM (प्रति 1000 के लिए कॉस्ट) या RPM नहीं बताया गया है.
एडवरटाइजिंग के अलावा कंपनी एक मार्केटप्लेस भी तैयार कर रही है, जो क्रिएटर्स को ब्रांड्स से जोड़कर स्पॉन्सरशिप के मौके देगा. Bilibili की Creator Program पॉलिसी के मुताबिक, क्रिएटर्स के पास मॉनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करने से पहले कम से कम 100 सब्सक्राइबर और 2,000 वैलिड पब्लिक व्यूज होने चाहिए.
ग्लोबल एक्सपेंशन की तैयारी
Semafor रिपोर्ट के मुताबिक, Bilibili ने अपना इंटरनेशनल ऐप रीलॉन्च किया है. कंपनी फिलहाल इंग्लिश-लैंग्वेज वेबसाइट पर काम कर रही है और अमेरिका, यूरोप, जापान तथा लैटिन अमेरिका जैसे मार्केट्स में कम्युनिटी मैनेजर्स की हायरिंग शुरू की है. हालांकि, इसके भारत लॉन्च के बारे फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, भारत एक बड़ा बाजार है तो कंपनी का फोकस इस पर जरूर होगा. आने वाले समय में कंपनी इसको भारत में पेश कर सकती है.
सीएम साय का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की एडवांस किस्त
फिलहाल भारतीय यूजर्स को स्कैमर्स से भी सावधान रहने की जरूरत है. Bilibili अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. इस वजह से आप किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड न करें जो Bilibili होने का दावा करते हैं. इसमें मैलवेयर या वायरस हो सकता है जो आपके डिवाइस के कंट्रोल को हासिल कर सकता है.