Yavatmal News: यवतमाल में छात्रों को मिली राहत, 54 विद्यार्थियों के लिए निजी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
सार
School Bus Service: यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के चोपन और चनोडा गांव के 54 स्कूली विद्यार्थियों को अब निजी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है।

Transport Facility (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
विस्तार
Yavatmal Student Transport Facility: यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के ग्राम चोपन एवं चनोडा के स्कूली छात्रों को लंबे समय से मानव मिशन की एसटी बस सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कई बार मांग करने के बावजूद बस सेवा शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों को प्रतिदिन ऑटो से या पैदल मारेगांव शहर स्थित विभिन्न स्कूलों तक पहुंचना पड़ता था। इससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।
इस समस्या को लेकर छात्र एवं अभिभावक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता उम्बरकर से मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजू उम्बरकर ने अपने निजी खर्च पर छात्रों के लिए निजी बस की व्यवस्था कर दी। अब चोपन और चनोडा गांव के 54 छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी बस से मारेगांव शहर के विभिन्न विद्यालयों में आजा रहे हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
चोपन-चनोडा के स्कूली छात्रों की समस्या दूर
आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने राजू उम्बरकर का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। वहीं, गांव की बचत समूह की महिलाओं ने भी सराहनीय पहल करते हुए बस के सुचारू आवागमन के लिए मार्ग पर पड़े गड्ढों की मरम्मत की। इस घटना से ग्रामीणों में चर्चा है कि जहां सरकारी स्तर पर सड़क और परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी, वहीं ग्रामीणों और सामाजिक पहल के माध्यम से समस्या का समाधान किया गया। इससे संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़े: MBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
मनसे नेता राजू उम्बरकर ने कहा कि यदि तहसील के किसी भी गांव में मानव मिशन की बस नहीं पहुंच रही है और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो छात्र एवं अभिभावक संपर्क करें। ऐसे गांवों में भी निजी बस की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।
