August 7, 2026

Yash: एक्टर, प्रोड्यूसर और अब डिस्ट्रीब्यूटर... 'Toxic' के साथ बॉक्स ऑफिस पर यश का नया बिजनेस

Yash In Film Distribution Business: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की पॉपुलैरिटी पूरे भारत में हैं. KGF और KGF 2 ने उन्हें पैन इंडिया एक्टर बना दिया है. हालांकि, अब वो सिर्फ एक्टर नहीं हैं. उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम मॉन्सटर माइंड क्रिएशन है. वो अपनी इस कंपनी के जरिए फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. साथ ही अब ऐसी खबर है कि यश एक्टिंग और प्रोडक्शन के बाद फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी डेब्यू कर चुके हैं.

इसी महीने यश की ‘टॉक्सिक’ के नाम से फिल्म आने वाली है. वो इसी फिल्म के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में आ रहे हैं. हालांकि, फिलहाल उनका ये काम सिर्फ कर्नाटक तक ही सीमित होगा. 7 अगस्त को यश की कंपनी ने सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ का एक पोस्टर रिलीज किया, जिसपर लिखा है कि कर्नाटक में इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन KVN प्रोडक्शन और मॉन्सटर माइंड क्रिएशन मिलकर कर रही है.

क्या होता है फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर का काम?

बता दें कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ऑडियंस और प्रोड्यूसर के बीच में एक चेन के तौर पर काम करता है. डिस्ट्रीब्यूटर का काम किसी मेकर्स से डील करके उस फिल्मों को थिएटर्स तक पहुंचाना होता है. यानी प्रोड्यूसर फिल्में बनाता है और डिस्ट्रीब्यूटर उसे स्क्रीन पर दिखाता है. यश खुद ही ‘टॉक्सिक’ के प्रोड्यूसर भी हैं और डिस्ट्रीब्यूटर भी. बाकी वो इस फिल्म के हीरो तो हैं ही. यानी एक फिल्म के जरिए वो तीन जिम्मेदारी (रोल) निभा रहे हैं.

‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसको डायरेक्ट गीतू मोहनदास ने किया है. इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें-

3 साल तक अटकी रही अक्षय-रवीना की ये फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हश्र

धुरंधर की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, आर. माधवन का खुलासा

इस फिल्म में भी दिखेंगे यश

‘टॉक्सिक’ के बाद यश डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे. ये फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है. यश रावण के किरदार में दिखने वाले हैं. वहीं रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज ने इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है. खास बात ये है कि यश भी प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से जुड़े हुए हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button