महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO के CNG वर्जन की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.99 लाख से शुरू होकर लगभग12.27 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट में पेश किया है। इसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल-सीएनजी इंजन, ट्विन सीएनजी सिलेंडर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी सीएनजी पर 24.7 किमी प्रति किग्रा का माइलेज दे सकती है।
महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...
विज्ञापन
- सबसे पहले महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और एसयूवी सेक्शन में XUV 3XO चुनें।
- अब अपनी पसंद का सीएनजी वेरिएंट चुनें।
- यहां पर उपलब्ध विकल्पों में से कार का रंग चुनकर कंफर्म करें।
- इसके बाद कंफर्म एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।
- नजदीकी अधिकृत डीलरशिप चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर बुकिंग पूरी करें।
- ध्यान रहे बुकिंग के समय जमा की जाने वाली राशि चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगी। ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग के बजाय नजदीकी अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं और बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
इंजन, पावर और माइलेज की डिटेल
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO सीएनजी में ग्राहकों को 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल-CNG इंजन दिया गया है, जो 111 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्विन सीएनजी सिलेंडर सेटअप मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी सीएनजी 24.7 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और गाड़ी के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।
किन फीचर्स से होगी लैस?
महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी में वेरिएंट के हिसाब से कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें नीचे बताए गए सभी फीचर्स शामिल हैं..
- पैनोरामिक सनरूफ: केबिन को ज्यादा खुला और रोशनीदार एहसास देने के लिए।
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल: ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा।
- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम: म्यूजिक और दूसरी मनोरंजन सुविधाओं के लिए।
- वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले: फोन को बिना केबल कनेक्ट करने की सुविधा मिल सकती है।
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम: यह टायर्स के के दबाव पर नजर रखने के लिए है।
- आइसोफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट माउंट्स: बच्चों की सीट को सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए।
- छह एयरबैग: दुर्घटना के समय चालक और मौजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए। यहां पर एक बात जानना जरूरी है कि इन फीचर्स की उपलब्धता अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए बुकिंग से पहले चुने गए मॉडल के फीचर्स की जानकारी जरूर जांच लें।
वेरिएंट-वाइज कीमतें कितनी हैं?
महिंद्रा ने एक्सयूवी 3XO सीएनजी को कुल चार वेरिएंट्स में पेश किया है ताकि हर बजट के खरीदार को सही विकल्प मिल सके। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें वेरिएंट के अनुसार, इसकी शुरुआती वेरिएंट एमएक्स एज सीएनजी की कीमत करीब 9.99 लाख है, इसके बाद RevX एज (O) सीएनजी की कीमत लगभग 10.79 लाख, AX5 सीएनजी की कीमत करीब 11.19 लाख और टॉप वेरिएंट RevX A सीएनजी की कीमत लगभग 12.27 लाख रखी गई है।