Xiaomi और Redmi के कई पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें ₹1,000 से ₹5,000 तक बढ़ गई हैं, जिसका मुख्य कारण ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी है। ...और पढ़ें

Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन महंगे हो गए, कई मॉडल्स की कीमतें ₹5,000 तक बढ़ी; देखें पूरी लिस्ट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों नया Xiaomi या Redmi स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जी हां, कंपनी ने अपने कई पॉपुलर Redmi और Xiaomi स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर एंट्री-लेवल Redmi 15A 5G से लेकर प्रीमियम Xiaomi 17T तक कई मॉडल्स पर देखने को मिल रहा है। चलिए सभी मॉडल्स की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं...
इन स्मार्टफोन्स की बढ़ गई कीमतें
Redmi 15A 5G
- 4GB + 64GB: ₹14,999 से बढ़कर ₹15,999 (₹1,000 की बढ़ोतरी)
- 4GB + 128GB: ₹15,999 से बढ़कर ₹17,499 (₹1,500 की बढ़ोतरी)
- 6GB + 128GB: ₹17,999 से बढ़कर ₹19,499 (₹1,500 की बढ़ोतरी)
Redmi 15C 5G
- 4GB + 128GB: ₹16,999 से बढ़कर ₹18,499 (₹1,500 की बढ़ोतरी)
- 6GB + 128GB: ₹18,999 से बढ़कर ₹20,499 (₹1,500 की बढ़ोतरी)
- 8GB + 128GB: ₹20,999 से बढ़कर ₹22,499 (₹1,500 की बढ़ोतरी)
Redmi 15 5G
- 6GB + 128GB: ₹20,499 से बढ़कर ₹21,499 (₹1,000 की बढ़ोतरी)
- 8GB + 128GB: ₹22,499 से बढ़कर ₹23,499 (₹1,000 की बढ़ोतरी)
- 8GB + 256GB: ₹24,499 से बढ़कर ₹25,499 (₹1,000 की बढ़ोतरी)
Redmi Note 15 5G
- 8GB + 128GB: ₹26,999 से बढ़कर ₹28,999 (₹2,000 की बढ़ोतरी)
- 8GB + 256GB: ₹29,999 से बढ़कर ₹31,999 (₹2,000 की बढ़ोतरी)
Xiaomi 17T
- 12GB + 256GB: ₹59,999 से बढ़कर ₹64,999 (₹5,000 की बढ़ोतरी)
- 12GB + 512GB: ₹64,999 से बढ़कर ₹69,999 (₹5,000 की बढ़ोतरी)
ऐसे अभी भी खरीद सकते हैं सस्ते में
हालांकि, कीमतें बढ़ने के बाद भी आप बैंक ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठाकर अपने पसंदीदा डिवाइस को कम कीमत में खरीद सकते हैं। अलग-अलग बैंक कार्ड पर मिलने वाले इंस्टेंट डिस्काउंट से कीमत में कुछ डिस्काउंट मिल सकता है।
क्यों महंगे हुआ ये फोन्स?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मेमोरी चिप की शॉर्टेज है। स्मार्टफोन में यूज होने वाली DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी की कीमतें पिछले कुछ महीनों में काफी तेजी से बढ़ी हैं। इसी के कारण स्मार्टफोन बनाने की कॉस्ट में भी इजाफा हुआ है और कंपनियों के लिए बढ़ी हुई लागत को खुद झेलना मुश्किल हो गया है। इसलिए अब कई स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं।