September 6, 2026

Xiaomi का पासपोर्ट जैसा फोल्ड फोन कल होगा लॉन्च, 7.58 इंच की बड़ी स्क्रीन और 200MP कैमरा भी - xiaomi 18 fold launch tomorrow large 7 point 58 inch screen and 200mp camera phone under 2 lakh

Xiaomi 18 Fold कल चीन में लॉन्च होगा, जिसमें 7.58 इंच की बड़ी स्क्रीन और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें

Xiaomi का पासपोर्ट जैसा फोल्ड फोन कल होगा लॉन्च, 7.58 इंच की बड़ी स्क्रीन और 200MP कैमरा भी

Xiaomi का पासपोर्ट जैसा फोल्ड फोन कल होगा लॉन्च, 7.58 इंच की बड़ी स्क्रीन और 200MP कैमरा भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi कल यानी 7 सितंबर 2026 को चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Xiaomi 18 Fold के नाम से पेश करने वाली है। इस फोन को कंपनी पहले ही IFA 2026 के दौरान पेश कर चुकी है।

अब ये डिवाइस ऑफिशियल तोर पर लॉन्च होने जा रहा है। खास बात यह है कि Xiaomi का ये नया फोन एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone के संभावित लॉन्च से ठीक दो दिन पहले मार्केट में आ रहा है।

लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में फोन की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Xiaomi 18 Fold की कीमत 10 हजार युआन से ज्यादा हो सकती है, जो भारतीय रुपये में करीब 1.40 लाख रुपये बैठती है।

Xiaomi 18 Fold के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 18 Fold का डिजाइन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। फोन में 5.38 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने वाला है, जबकि फोन खोलने पर 7.58 इंच की इनर स्क्रीन मिलेगी। कंपनी का कहना है कि फोल्ड होने पर फोन लगभग एक पासपोर्ट के साइज का हो जाएगा।

फोन को जेब में रखना और एक हाथ से यूज करना आसान हो सकता है। वहीं फोन खोलने के बाद बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने और दूसरे कामों के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में नया Dragon Bone हिंज मिल सकता है। Xiaomi ने इसे बेहतर बनाने के लिए सिमुलेशन बेस्ड टेस्टिंग सिस्टम का भी यूज किया है।

Xiaomi 18 Fold के कैमरा स्पेक्स

फोन के रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है, जिसमें तीन कैमरे और LED फ्लैश मिल सकती है। Xiaomi ने कैमरा सिस्टम के लिए Leica के साथ पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Fold में कंपनी का नया Xring O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके साथ फोन में नई LPDDR6 RAM दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6,000mAh बैटरी, 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।