बल्लभगढ़ के नगर निगम जोन में विवाद हुआ था, कार्यालय में घुसकर XEN दालचंद शर्मा से बदतमीजी से बात करते हुए दीपक यादव पार्षद।
फरीदाबाद में नगर निगम के XEN दालचंद शर्मा के साथ कथित अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में तीन पार्षदों सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, एनआईटी नगर निगम मुख्यालय जाते समय दीपक यादव नाम
.
इसके बाद कथित तौर पर उन्हें जबरन सरकारी गाड़ी से नीचे उतार दिया गया, सरकारी वाहन की चाबी छीन ली गई और धक्का-मुक्की करते हुए बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।

नगर निगम के XEN डालचंद शर्मा।
'50 से 60 लोगों ने XEN दालचंद शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया'
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय में पहले से मौजूद 50 से 60 लोगों ने XEN दालचंद शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उन्हें सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला भी जड़ दिया गया, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेयर ऑफिस के बाहर खड़े XEN डालचंद शर्मा के साथ अन्य नगर निगम के यूनियन के लोग।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा विवाद बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुई एक कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों और निगम अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। मामले ने बाद में बड़ा रूप ले लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

धरने पर बैठे XEN दालचंद शर्मा>
'सरकारी कार्यालय पर ताला लगाकर कार्य में बाधा डाली'
इसी घटना के संबंध में XEN दालचंद शर्मा की ओर से शिकायत दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्हें रास्ते में रोककर सरकारी वाहन से उतारा गया, वाहन की चाबी छीनी गई, जबरन बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय ले जाया गया और वहां भीड़ के सामने उनका अपमान किया गया। साथ ही सरकारी कार्यालय पर ताला लगाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।