October 8, 2026

सांसद भोला सिंह ने शेयर की पाकिस्तानी जेट की फोटो: भारतीय वायुसेना दिवस पर X पर पोस्ट की फोटो, कांग्रेस नेता ने लिखा- 25 साल, हाल-बेहाल - Bulandshahar News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr MP Bhola Singh IAF Day Controversy | Pakistani Jet Photo

सांसद भोला सिंह ने शेयर की पाकिस्तानी जेट की फोटो:भारतीय वायुसेना दिवस पर X पर पोस्ट की फोटो, कांग्रेस नेता ने लिखा- 25 साल, हाल-बेहाल

प्रद्युम्न कौशिक | बुलंदशहर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह की X पोस्ट पर हंगामा हो गया।दरअसल, भारतीय वायु सेना (IAF) के स्थापना दिवस पर सांसद ने बधाई संदेश विवादों में घिर गया है।

सांसद के आधिकारिक हैंडल से जारी किए गए इस शुभकामना पोस्टर में भारतीय फाइटर जेट की जगह कथित तौर पर पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान की तस्वीर का इस्तेमाल हो गया। विवाद बढ़ता देख इस पोस्ट को तुरंत हटा (डिलीट) दिया गया।

​इस मामले पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और सांसद पवन खेड़ा ने डॉ. भोला सिंह के इस विवादित ट्वीट को रीट्वीट करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि भाजपा सांसद भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर पाकिस्तानी फाइटर जेट की फोटो लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और वायुसेना का अनादर करार दिया।

सांसद भोला सिंह की पोस्ट पर कांग्रसे नेता पवन खेड़ा तंज कसा।

सांसद भोला सिंह की पोस्ट पर कांग्रसे नेता पवन खेड़ा तंज कसा।

ये पोस्ट सांसद भोला सिंह ने की थी, जिसपर फोटो पाकिस्तानी जेट की लगी थी।

ये पोस्ट सांसद भोला सिंह ने की थी, जिसपर फोटो पाकिस्तानी जेट की लगी थी।

सांसद बोले- ये मानवीय भूल, पोस्ट डिलीट कराई

​विवाद तूल पकड़ने के बाद बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा - यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी, बल्कि पोस्टर डिजाइन और एडिट करने वाले व्यक्ति की मानवीय भूल (Human Error) के कारण हुई। जैसे ही इस त्रुटि का पता चला, पोस्ट को तत्काल डिलीट करवा दिया गया।

इसके साथ ही सांसद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास अब देश में कोई वास्तविक राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे एक तकनीकी चूक को बेवजह तूल देकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

​गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना दिवस पर देश भर के नेता और नागरिक सैन्य बलों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। ऐसे में भाजपा सांसद द्वारा जारी पोस्टर में हुई इस गंभीर चूक ने सोशल मीडिया पर एक नया सियासी घमासान छेड़ दिया है।

.