ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की दूसरी पारी भी 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को पारी और 51 रनों से जीत लिया. जानें इसके बाद WTC अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ.
Written By : शिवम | Updated at : 23 Aug 2026 12:15 PM (IST)

WTC 2025-27 Points Table after Australia beat Bangladesh
Source : एक्स
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साउथ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हराया. पहली पारी में 64 रनों पर ढेर होने वाली बांग्लादेश दूसरी पारी में भी 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई. बांग्लादेश की दूसरी पारी 95 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रा करने पर सफल रही. सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने जीता था. जानिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या कुछ बदलाव हुआ है. भारत के लिए ये अच्छी खबर कैसे है? जानिए.
मैच की बात करें तो मिचेल स्टार्क को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, जिन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में 64 रनों पर समेट दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 210 रन बनाए. स्टार्क ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लेकर इस मैच में अपने 10 विकेट पूरे किए. उनके आलावा पैट कमिंस और नैथन ल्योन ने 3-3 विकेट लिए.
WTC 2025-27 में बदलाव
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर और मजबूत हो गई है. टीम ने 10 में से 8 मैच जीते हैं, 2 मैच हारे हैं. 96 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 80% है. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 75% पीसीटी के साथ मौजूद है. न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने 6 में से 4 मैच जीते हैं और उनका पीसीटी 72.22% है.
यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
भारत के लिए अच्छी खबर
बांग्लादेश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हार के बाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है. बांग्लादेश ने 6 में से 3 टेस्ट जीते हैं, 2 टेस्ट हारे हैं और 1 टेस्ट ड्रा हुआ है. हालांकि बांग्लादेश की हार से भारत को फायदा हुआ है. अब टीम इंडिया श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हरा देगी तो उनका पीसीटी बांग्लादेश से अच्छा हो जाएगा. अभी बांग्लादेश का पीसीटी 55.56 और भारत का 53.33 है. भारत जीती तो बांग्लादेश से आगे चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी.
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट

About the author शिवम
शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
Published at : 23 Aug 2026 12:14 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola