August 22, 2026

इंग्लैंड की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल, पाकिस्तान का हुआ सबसे बुरा हाल, जानें किस नंबर पर है भारत

WTC Points Table Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर नजर डालते हैं कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के बाद इसमें क्या फेरबदल हुए हैं.

WTC Points Table Update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर नजर डालते हैं कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के बाद इसमें क्या फेरबदल हुए हैं.

author-image

New Update

WTC Points Table Update

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप Photograph: (Image Source: AFP)

WTC Points Table Update: इंग्लैंड के साथ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है. इतना ही नहीं, इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी नुकसान झेलना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंक तालिका का क्या हाल है... कौन सी टीम किस स्थान पर है.

पाकिस्तान का WTC प्वॉइंट्स टेबल में बुरा हाल

लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले भी पाकिस्तान की हालत WTC प्वॉइंट्स टेबल में कुछ खास अच्छी नहीं थी. लेकिन इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद तो अब उनका बुरा हाल है. ये टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी यानि 9वें स्थान पर जा पहुंची है. पाकिस्तान ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ वो 2 मैच ही जीत सकी है और उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह महज 16 अंक और 19.05 PCT के साथ पाकिस्तान सबसे आखिरी पायदान पर काबिज है.

इंग्लैंड को हुआ फायदा

पाकिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को फायदा मिला है. टीम के स्थान में तो फर्क नहीं आया है, लेकिन उनका PCT और प्वॉइंट्स बढ़ गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 8 मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. इस तरह इंग्लैंड की टीम 50 प्वॉइंट्स और 29.76 PCT के साथ सातवें नंबर पर काबिज है.

टीम इंडिया किस नंबर पर है?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल की बात करें, तो भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका को गॉल टेस्ट मैच में हराकर अपनी स्थिति को बेहतर किया है और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है. टीम इंडिया ने इस संस्करण में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह टीम इंडिया के पास अब 64 अंक हो गए हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 53.33 हो गया है.

टॉप-4 में टीमों पर डालें नजर

WTC प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और सिर्प 2 मैच हारे हैं. कंगारुओं के पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 77.78 PCT है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक सिर्प 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है. इस तरह साउथ अफ्रीका के पास 36 अंक हैं और 75 PCT है. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 6 मैच जीते हैं, 4 मैच जीते, 1 मैच हारा, एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस तरह न्यूजीलैंड के पास 52 अंक हैं और उनका PCT 72.22 है. नंबर-4 पर बांग्लादेश की टीम है, जिसने 5 मैच खेले, 3 जीते, 1 हारा और एक मैच ड्रॉ हुआ. बांग्लादेश के पास 40 अंक हैं और 66.67 PCT हैं.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114066.67%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222053.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें: 'हमारे गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा किया...,' इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने बनने लगे पाकिस्तानी कप्तान