September 3, 2026

WhatsApp पर MUDRA Loan Approval का मैसेज मिला? भूलकर भी Aadhaar-PAN मत भेजिए… एक गलती से हो सकते कंगाल

Sep 03, 2026 09:27 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

MUDRA लोन के नाम पर WhatsApp पर फर्जी अप्रूवल मैसेज भेजे जा रहे हैं। सरकार ने लोगों को Aadhaar, PAN और OTP जैसी जानकारी शेयर न करने की चेतावनी दी है। जानें इस स्कैम से कैसे बचें।

app fraud

MUDRA Loan लेने वालों के लिए जरूरी खबर

अगर आपने हाल ही में Pradhan Mantri MUDRA Yojana (PMMY) के तहत लोन के लिए अप्लाई किया है और आपके WhatsApp पर अचानक मैसेज आता है कि आपका लोन अप्रूव हो गया है, तो सावधान हो जाइए। यह मैसेज असली होने के बजाय ठगी का हिस्सा हो सकता है। इन दिनों साइबर ठग MUDRA लोन के नाम पर लोगों को निशाना बनाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठग पहले लोगों को लोन अप्रूवल का भरोसा देते हैं और फिर Aadhaar Card, PAN Card और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने के लिए कहते हैं।

सरकार ने ऐसे ही एक फर्जी मैसेज को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। PIB ने 2 सितंबर 2026 को साफ किया कि MUDRA Loan Approval के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे जा रहे ऐसे मैसेज फर्जी हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस तरह के मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

ऐसे फंसाया जा रहा लोगों को स्कैम में

इस तरह के Scam में सबसे पहले यूजर को भरोसा दिलाया जाता है कि उसका लोन पास हो चुका है। इसके बाद उससे दस्तावेज मांगे जाते हैं। कई मामलों में ऐसे Scam में आगे चलकर Processing Fee, Registration Fee या किसी दूसरे चार्ज के नाम पर पैसे भी मांगे जा सकते हैं। यानी शुरुआत एक सामान्य WhatsApp Message से होती है, लेकिन धीरे-धीरे ठग यूजर से निजी जानकारी और पैसे हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे भी बड़ी परेशानी यह है कि आजकल फर्जी वेबसाइट और नकली सरकारी नाम या लोगो का इस्तेमाल करके मैसेज को असली दिखाने की कोशिश की जाती है। इससे आम यूजर के लिए असली और नकली मैसेज में अंतर करना मुश्किल हो सकता है।

Aadhaar-PAN शेयर करना क्यों खतरनाक?

Aadhaar और PAN जैसे दस्तावेजों में आपकी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसलिए इन्हें किसी अनजान व्यक्ति, WhatsApp नंबर या संदिग्ध ईमेल पर भेजना जोखिम भरा हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति सिर्फ WhatsApp Message के आधार पर आपसे ये दस्तावेज मांग रहा है, तो पहले यह पता करें कि वह वास्तव में किसी अधिकृत बैंक या वित्तीय संस्था से जुड़ा है या नहीं। सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि लोन से संबंधित जानकारी के लिए सीधे उस बैंक या अधिकृत Lending Institution से संपर्क करें, जहां से आपने अप्लाई किया है।

OTP देने की गलती बिल्कुल न करें

अगर कोई व्यक्ति आपको WhatsApp पर MUDRA Loan Approval का मैसेज भेजकर OTP मांगता है, तो उसे किसी भी स्थिति में शेयर न करें। OTP बैंकिंग और कई ऑनलाइन सेवाओं में महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी होती है। साइबर ठग अक्सर किसी बहाने से OTP हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसलिए चाहे सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी, Loan Agent या किसी सरकारी संस्था से जुड़ा व्यक्ति बताए, OTP शेयर करने से बचें।