September 13, 2026

Weekly Horoscope September 2026: सूर्य-मंगल बदलेंगे राशि, बनेगा बुधादित्य योग, कैसा बीतेगा ये सप्ताह? जानें राशिफल से

113

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Image Credit : chatgpt

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 14 Se 20 September 2026: सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में कईं ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले ग्रहों का राजा सूर्य 17 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा, जहां पहले से बुध स्थित है। बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसके बाद 18 सितंबर को मंगल मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

213

मेष साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने समय और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है। करियर और हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा रहेगा। सोमवार से बुधवार तक का समय खास तौर पर बेहतर रहेगा। शॉपिंग पर पैसा खर्च हो सकता है। किसी जरूरी प्रोजेक्ट में एक्स्ट्रा खर्च की स्थिति बन सकती है, इसलिए इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। परिवार में कुछ लोग आपसे जलन रख सकते हैं और संयुक्त परिवार में तनाव हो सकता है।

313

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और परेशानियां कम होंगी। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। बिजनेस ट्रैवल की प्लानिंग भी बन सकती है। ऑफिस में आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी। लव लाइफ और फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। कोई बिजनेस डील करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पुराने प्रोजेक्ट में कुछ परेशानी आ सकती है। हेल्थ थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

413

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

513

कर्क साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

613

सिंह साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अचानक धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। नई जॉब या बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। विदेश से जुड़े लोगों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस एक्सपैंड करने की नई प्लानिंग बना सकते हैं। डिजाइन और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार रहेगा। हेल्थ को लेकर रूटीन चेकअप जरूर कराएं। घुटनों में दर्द और गैस-वायु की समस्या परेशान कर सकती है। मन मुताबिक काम न होने से असंतोष रहेगा।

713

कन्या साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कोई सीक्रेट बात पता चल सकती है। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। कलीग्स के साथ रिलेशन अच्छे रहेंगे। सरकारी कामों में शानदार सफलता मिल सकती है। प्रशासन और सरकारी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। कंसल्टेंसी और फाइनेंस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बिजनेस में गलत जानकारी देने वाले लोगों से सावधान रहें।

813

तुला साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को हेल्थ में सुधार मिल सकता है। धर्म और सोशल एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सप्ताह के अंत में कोई शानदार बिजनेस डील मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। ऑफिस में सीनियर्स और कलीग्स के साथ रिलेशन अच्छे रहेंगे। पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। गैस-कब्ज परेशान कर सकते हैं। काम का स्ट्रेस रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।

913

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अपनी पहचान मजबूत करने में सफल होंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। वर्कप्लेस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय शानदार रहेगा। इनकम के नए सोर्स बनाने की कोशिश करेंगे। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। रविवार, सोमवार और शुक्रवार अच्छे दिन रहेंगे। हेल्थ को नजरअंदाज न करें। अपनी प्लानिंग किसी से शेयर न करें।

1013

धनु साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। वर्कप्लेस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। आपकी समझदारी से लिए गए फैसले बिजनेस में फायदा दिलाएंगे। अधूरे काम पूरे करने पर फोकस रहेगा। इनकम बढ़ने के भी योग हैं। लव लाइफ में गर्मजोशी रहेगी और फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। भाइयों से बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

1113

मकर साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी रूटीन को बेहतर तरीके से मैनेज करेंगे। वर्कप्लेस पर शानदार सफलता मिल सकती है और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद खत्म होंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम बिताएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। इनकम भी अच्छी रहेगी। शुरुआत में बच्चों को लेकर परेशानी हो सकती है और लव लाइफ में असंतोष बढ़ सकता है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द परेशान कर सकता है। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव रहेगा।

1213

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी। संतान से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है और घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। धन लाभ होने से खुशी मिलेगी। जॉब में प्रमोशन या नई जॉब मिलने के योग हैं। वर्कप्लेस की चुनौतियां कम होंगी और बिजनेस से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। गुरुवार और शुक्रवार बहुत शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। दूर की यात्रा में परेशानी और पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है।

1313

मीन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह घर की जरूरतों और जरूरी कामों पर पैसा खर्च होगा। बिजी शेड्यूल के बावजूद आपकी परेशानियां कम होंगी। जॉब में ट्रांसफर मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पॉलिटिक्स और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। सोमवार को किसी डील से फायदा मिल सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। शनिवार को कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.