August 30, 2026

Weekly Horoscope September 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, ग्रहण योग में बीतेगा सप्ताह, राशिफल से जानें भविष्य

113

कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Image Credit : Asianet News

कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 31 August Se 6 September 2026: सितंबर के पहले सप्ताह में चंद्रमा के अलावा सिर्फ शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस पूरे सप्ताह में सिंह राशि में सूर्य, बुध और केतु की युति बनी रहेगी। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग और सूर्य-केतु की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग बना रहेगा। इन योगों और राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

213

मेष साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नया कारोबार शुरू करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। विदेश की कंपनी में नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मुश्किल हालात को संभालने में सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। बुधवार और शनिवार अच्छे रहेंगे। सप्ताह के आखिर में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

313

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

413

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह खरीदारी पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। रुके हुए काम फिर से शुरू होने के योग हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। शुक्रवार को नया काम शुरू करना शुभ रहेगा। नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। अधिकारियों से नाराजगी हो सकती है और पुराने कर्ज का दबाव बना रहेगा।


ये भी पढ़ें-
कब है करवा चौथ, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे 10 बड़े त्योहार? यहां नोट करें सभी की डेट

513

कर्क साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा और साथ में घूमने का मौका मिल सकता है। रियल एस्टेट, बैंकिंग और आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। बड़े ग्राहकों से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। रविवार और शुक्रवार अच्छे रहेंगे। हालांकि काम का ज्यादा बोझ न लें और आराम के लिए समय निकालें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहें।

613

सिंह साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कारोबार में किसी बड़े क्लाइंट के साथ जरूरी डील फाइनल हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। मेहनत का उम्मीद से बेहतर फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। घर की जिम्मेदारियां अच्छे से संभाल पाएंगे। सप्ताह का आखिरी हिस्सा खास तौर पर अच्छा रहेगा। हालांकि काम के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। शुगर और बीपी वाले लोग खास ध्यान रखें।

713

कन्या साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। कारोबार की मार्केटिंग करने के लिए समय अच्छा है। आपकी लीडरशिप और अनुभव से फायदा मिलेगा। नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलेगा। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। काम का ज्यादा दबाव होने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

813

तुला साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

कारोबार में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। बड़े अधिकारी आपके ज्ञान और काबिलियत को परख सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों या दोस्तों से अच्छी खबर मिल सकती है। रविवार से बुधवार तक नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने रोग फिर परेशान कर सकते हैं। कीमती सामान संभालकर रखें।

913

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

कारोबार में पैसों की परेशानी दूर हो सकती है। वर्क प्लेस पर तारीफ मिलेगी। संतान की तरक्की से मन खुश रहेगा। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। सप्ताह के बीच में प्रेम विवाह को परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए खास अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी घूमने का प्लान बना सकता है। कुछ काम उम्मीद से धीमे पूरे होंगे, इसलिए धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

1013

धनु साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरी में बदलाव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। नई तकनीक सीखने का मौका मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों की तरक्की से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। नवविवाहित लोग दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के बीच में नए दोस्त बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।

1113

मकर साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

सरकारी नौकरी वालों का सम्मान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नए तरह के कारोबार में भी फायदा होगा। सामाजिक और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। कारोबार करने वालों को साथ काम करने वालों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग आपकी बात को गलत तरीके से पेश कर सकते हैं। बेवजह के कामों में समय न गंवाएं।

1213

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपको कई नई बातें सिखाएगा। काम और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। ऑनलाइन कारोबार से फायदा मिल सकता है। बड़े लोगों की सलाह आपके काम आएगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। जरूरी फैसले लेने के लिए समय अच्छा है। बहुत मसालेदार या भारी खाना खाने से बचें, वरना गैस की परेशानी हो सकती है।

1313

मीन साप्ताहिक राशिफल

Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

आपकी मेहनत और टीम के साथ काम करने के तरीके की तारीफ होगी। वर्क प्लेस पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा और मन भी शांत रहेगा। खुदरा कारोबार करने वालों के लिए सप्ताह फायदेमंद रहेगा। नई संपत्ति में निवेश का विचार बन सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर भरोसा बनाए रखें। सेहत में लापरवाही से बचें। हृदय रोग से जूझ रहे लोगों को सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.