July 16, 2026

Volkswagen का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! Nexon, Brezza को टक्कर देने आ रही नई SUV, एडवांस फीचर्स से होगी लैस

Volkswagen का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! Nexon, Brezza को टक्कर देने आ रही नई SUV, एडवांस फीचर्स से होगी लैस

SUV सेगमेंट में Volkswagen का बड़ा दांव, नई कार में मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स

Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी साल 2027 के मध्य तक सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में नई एंट्री कर सकती है. यह SUV कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और किफायती मॉडल हो सकती है. इसका मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी लोकप्रिय SUVs से होने की उम्मीद है.

माना जा रहा है कि यह नई SUV Skoda Kylaq के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, लेकिन इसका डिजाइन और पहचान पूरी तरह Volkswagen की होगी.

मिलेगा नया और दमदार लुक

नई Volkswagen SUV का एक्सटीरियर Kylaq से अलग रखा जाएगा. इसमें कंपनी की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर और Taigun से प्रेरित स्लिम LED हेडलैंप दिए जा सकते हैं. इसके साथ LED DRLs, मजबूत बॉडी लाइन्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलने की संभावना है.कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसका GT Line वेरिएंट भी ला सकती है, जिसमें ब्लैक थीम, स्पोर्टी स्टाइल और अलग डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.

केबिन में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

नई SUV का इंटीरियर काफी हद तक Skoda Kylaq जैसा हो सकता है, लेकिन सीटों की डिजाइन और केबिन फिनिश में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड सीट, USB Type-C पोर्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, ऑटो-डिमिंग IRVM और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

सेफ्टी पर भी रहेगा खास ध्यान

सुरक्षा के लिए नई Volkswagen SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं.

इंजन और कीमत

नई SUV में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. यह इंजन लगभग 115 bhp की पावर देगा. इसके साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.

कीमत की बात करें तो इसे Skoda Kylaq के आसपास रखा जा सकता है. ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.5 लाख रुपये से शुरू होकर 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है. अगर ऐसा होता है, तो Volkswagen की यह नई SUV भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है.

यह भी पढ़ें- Creta खरीदने का प्लान है तो करें इंतजार! Next Gen मॉडल में मिल सकते हैं ये जबरदस्त बदलाव

Nissan Tekton vs Volkswagen Taigun: कीमत, इंजन और फीचर्स में किसका पलड़ा भारी, खरीदने से पहले जानें सबकुछ

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button