August 30, 2026

Vivo X500 Pro Max: मिलेगा 6.85 इंच का 2K BOE डिस्प्ले, 200MP Zeiss कैमरा और 2nm MediaTek चिपसेट से होगा लैस

Vivo X500 Pro Max: वीवो अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Vivo X500 Pro Max को Vivo X500 Pro के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी फोन के अलग-अलग फीचर्स की जानकारी दे रही है।

अब वीवो के एक एग्जीक्यूटिव ने फोन के डिस्प्ले से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K रेजॉल्यूशन वाला BOE Q11 डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस तरह की स्क्रीन इस्तेमाल करने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

6.85 इंच का 2K BOE Q11 डिस्प्ले

वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने Weibo पर Vivo X500 Pro Max के डिस्प्ले की जानकारी शेयर की है। फोन में 6.85 इंच का BOE Q11 2K Zeiss मास्टर कलर स्क्रीन मिलेगी। इसमें अपग्रेडेड Q11 BOE ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी का कहना है कि इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग के दौरान होने वाला मोशन ब्लर कम होगा। वीवो के मुताबिक, पिछली जनरेशन की स्क्रीन की तुलना में मोशन ब्लर में 93 प्रतिशत तक कमी आएगी। इससे वीडियो देखने, गेम खेलने और तेजी से स्क्रॉल करने के दौरान स्क्रीन का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल की बाढ़ में बाल-बाल बचे रायपुर के 5 दोस्त, चाय के लिए 10 मिनट रुके तो टल गया बड़ा हादसा

कलर और ब्राइटनेस में भी होगा सुधार

Vivo X500 Pro Max की स्क्रीन में कलर यूनिफॉर्मिटी बेहतर करने के लिए Chip-level Demura टेक्नोलॉजी और Pixel-level Compensation Algorithm दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे कलर यूनिफॉर्मिटी में 43 प्रतिशत तक सुधार होगा।

वहीं, ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी में 22 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है। खास बात यह है कि 2K रेजॉल्यूशन के बावजूद नई स्क्रीन को पावर एफिशिएंट बनाया गया है। वीवो के अनुसार, यह डिस्प्ले पिछली 1.5K स्क्रीन की तुलना में 21 प्रतिशत कम पावर इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने स्क्रीन की लाइफ दोगुनी होने का भी दावा किया है।

यह भी पढ़ें: September Rule Changes: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा असर

आंखों के हिसाब से खुद एडजस्ट होगी ब्राइटनेस

फोन में अंडर-डिस्प्ले मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिलेगा। यह सेंसर अलग-अलग स्पेक्ट्रम और कलर टेम्परेचर को पहचानकर स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करेगा। वीवो का दावा है कि यह सेंसर इंसानी आंखों की विजुअल परसेप्शन के साथ 98 प्रतिशत तक मैचिंग कर सकता है।

इसमें 0.3 लक्स तक की ब्राइटनेस एडजस्टमेंट प्रिसीजन बताई गई है। इसका फायदा खासकर कम रोशनी वाले माहौल में मिल सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस जरूरत के हिसाब से बदलने से आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 30 August: एक हफ्ते में 2000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक कम, जानें आज का ताजा भाव

200MP Zeiss कैमरा और 2nm चिपसेट

कैमरा की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 200MP Zeiss APO Super Telephoto Camera मिलेगा। यह फोन का सबसे बड़ा कैमरा फीचर हो सकता है। खासतौर पर जूम फोटोग्राफी में इससे बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 2nm MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जाएगा।

इसके अलावा फोन में नया OriginOS 7 मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। आने वाले दिनों में वीवो फोन के बाकी फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी सामने ला सकती है।

यह भी पढ़ें: Orchha BJP meeting: ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी, संगठन की मजबूती और 2028 के रोडमैप पर मंथन