August 22, 2026

Vivo T5 Pro फिर हुआ महंगा: एक झटके में 7,000 रुपए तक बढ़ी कीमत, अब चुकाने होंगे इतने पैसे - Haribhoomi

Vivo T5 Pro की कीमत में भारत में एक बार फिर 7,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जानें 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल की नई कीमत और अब फोन कितना महंगा हो गया है।

Vivo T5 Pro Price Hike

Vivo T5 Pro फिर हुआ महंगा: एक झटके में 7,000 रुपए तक बढ़ी कीमत, अब चुकाने होंगे इतने पैसे।

  • Published: 22 Aug 2026, 04:35 PM IST
  • Last Updated: 22 Aug 2026, 04:35 PM IST

Vivo T5 Pro Price Hike: Vivo T5 Pro खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर बड़ा इजाफा कर दिया है। इस बार फोन की कीमत 7,000 रुपये तक बढ़ाई गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद फोन के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Vivo T5 Pro की नई कीमत
कीमत में बढ़ोतरी के बाद 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 35,999 रुपये की जगह 41,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों वेरिएंट पर सीधे 6,000 रुपये और 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल Amazon पर 8GB + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्टेड देखा गया है। यानी कुछ समय के लिए यह नई कीमत लागू होने से पहले की कीमत पर मिल सकता है। हालांकि, विक्रेता की ओर से कीमत अपडेट किए जाने के बाद यह बदल सकती है।

ये भी पढ़े-ः  Vivo T5 5G जल्द होगा लॉन्च: Flipkart पर दिखी पहली झलक, 7500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से होगा लैस

लॉन्च के बाद तीसरी बार बढ़ी कीमत
Vivo T5 Pro को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। उस समय 8GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये थी। इसके बाद फोन की कीमत में लगातार तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। जून में 3,000 रुपये, जुलाई में फिर 3,000 रुपये और अब तीसरी बार कीमत में 7,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

इस तरह लॉन्च कीमत की तुलना में 128GB मॉडल अब कुल 12,000 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं, 256GB वेरिएंट की कीमत में कुल 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

क्यों बढ़ रही है Vivo T5 Pro की कीमत?
Vivo ने अभी तक कीमत में इस नए इजाफे की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि, मौजूदा समय में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती कीमतों को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी कंपोनेंट्स की डिमांड बढ़ी है, जिसका असर स्मार्टफोन की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

पहले Vivo T5 Pro की कीमत में हुई बढ़ोतरी अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन इस बार 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी ने फोन को एक अलग प्राइस सेगमेंट में पहुंचा दिया है।